आज़मगढ़

दबोचा गया दुष्कर्मी शिक्षक


आजमगढ़। अपनी छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी शिक्षक दबोच लिया गया। पुलिस की गिरफ्त में उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। ऐसी स्थिति में पुलिस ने उसे सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह द्वारा वांछित अभियुक्तो की गिरफ्तारी हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में दुष्कर्म का वांछित अभियुक्त मुकेश चौहान पुत्र शंभू चौहान निवासी पुसडा आईमा, थाना मुबारकपुर को मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सठियाव चौराहे से गिरफ्तार किया गया। दबोचे गए अभियुक्त को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया गया। पूछताछ के दौरान दबोचे गए मुकेश चौहान ने बताया कि वह प्रभावती  बालिका विद्यालय  सठियांव में पढाता है तथा सठियाव में ही कोचिग भी पढाता है। काल्पनिक नाम नेहा उसकी छात्रा रही है। जिसे वह लगभग 1 वर्ष से कोचिग में पढा रहा था। कोचिग पढाने के दौरान ही उसका आकर्षण नेहा की तरफ हुआ। ऐसे में उसके मन में उसके प्रति प्रेम बढने लगा तो वह उसे ज्यादा अकेले में व सामूहिक तौर पर बातचीत करने लगा तथा नजदीकिया बढाने लगा। इसी बीच में वर्ष 2020 के सितम्बर माह में आईएएस का फार्म भरवाने के बहाने आजमगढ ले जाकर धोखे से शादी के कागजात पर हस्ताक्षर बनवा लिया था। उसके बाद माह दिसम्बर वर्ष 2020 में उसको बहला फुसलाकर अपने मौसी के घर ग्राम उमरी जनपद मऊ ले गया। जहां पर लगभग 8 दिनो तक रहा। उसी दौरान वह उसे अपनी बातो में फंसाकर शारीरिक सम्बन्ध बनाया। जिसका उसने बाद में विरोध भी किया था। इसी दौरान नेहा के पिता द्वारा थाने में सूचना दर्ज करायी गयी जिस पर पुलिस के खोजबीन शुरु की जानकारी होने पर वह नेहा को सठियाव के पास छोड दिया था। वह अपने घर चली गयी और वह पुलिस से पकडे जाने के डर से फरार हो गया। अन्त्वोगत्वा वह दबोच लिया गया।