धनबाद

धनबाद: नए एसडीएम प्रेम कुमार ने किया पदभार ग्रहण


धनबाद। धनबाद के नए अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) प्रेम कुमार ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया हैं। आपको बता दें कि राज्य में धनबाद समेत कुल 12 अनुमंडल पदाधिकारी का तबादला किया गया हैं। वहीं प्रेम कुमार तिवारी को धनबाद के नए अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया हैं।

गेल रांची में सक्षम प्राधिकार प्रेम कुमार तिवारी को स्थानांतरित करते हुए धनबाद का नया अनुमंडल पदाधिकारी बनाया गया हैं। जो कि सुरेन्द्र कुमार क़ी जगह लेंगे। वहीं सुरेंद्र कुमार को अवर सचिव पर्यटन, कला, संस्कृति,खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग झारखंड रांची के पद पर पदस्थापित किया गया है।