सम्पादकीय

ध्यानके लाभ


श्रीश्री रविशंकर

हम जो सृष्टिके बारेमें जानते हैं वह बहुत ही छोटा है, जो हम नहीं जानते उसके मुकाबलेमें। जो हम नहीं जानते वह बहुत अधिक है और ध्यान उस अज्ञात ज्ञानका द्वार है। इस नये पहलूसे हाथ मिलाइये। ध्यान हमें बहुतसे लाभ देता है। पहला, यह बहुत शांति और प्रसन्नता लाता है। दूसरा, यह सर्वस्व प्रेमका भाव लाता है। तीसरा यह सृजनशक्ति, अंतर्दृष्टि और इस भौतिक संसारके परेका ज्ञान लाता है। शिशुओंके रूपमें हम सबमें कुछ विशेष तरंगें थीं। विश्वभरमें सब जगह बच्चे आपको आकर्षित करते हैं। उनमें एक विशेष शुद्धता, एक विशेष कंपन होता है, वे इतने विशिष्ट होते हैं, जैसे हम बड़े होते हैं, कहीं न कहीं हम उस ऊर्जासे, उस उत्साहसे अलग हो जाते हैं, जिसके साथ हम जन्मे थे। क्या आप सबको ऐसा अनुभव हुआ है कि बिना कारण आपको कुछ लोगोंके प्रति घृणा होती है और किसी स्पष्ट कारण बिना ही आप कुछ लोगोंकी ओर आकर्षित होते हैं। क्या ऐसा नहीं हुआ आपके साथ। हर दिन यह होता है, हर समय, यह इसलिए होता है क्योंकि हमारा सारा जीवन कंपनोंपर आधारित है। एक विशेष कंपन है जो हममेंसे हर व्यक्ति प्रस्फुटित करता है। जब हमारा मस्तिष्क अटक जाता है, हमारी ऊर्जा नकारात्मक हो जाती है। जब मन स्वछंद होता है तो यह ऊर्जा सकारात्मक होती है। न घर न विद्यालय, कोई भी हमें नहीं सिखाता इस ऊर्जाको सकारात्मक कैसे बनाये है न। हमें सीखना है कैसे नकारात्मकता, क्रोध, ईष्र्या, लोभ, कुंठा, उदासीनता आदिको सकारात्मकतामें बदलें और यहां सांस लेनेकी प्रक्रियासे सहायता होती है। कुछ सांस लेनेकी प्रक्रियाओं और ध्यान द्वारा, हम नकारात्मक ऊर्जाको सकारात्मक ऊर्जा बना सकते हैं और जब हम सकारात्मक और प्रसन्न होते हैं, हम अपने आसपास प्रसन्नता फैलाते हैं। यह एक स्तर है ध्यानका सांसारिक और सबसे अनिवार्य लाभ। जैसा मैंने कहा, ध्यानके और भी लाभ हैं, जब हम अधिक सृजनात्मक, अंतज्र्ञानी होना चाहते हैं और जब हम जानना चाहते हैं कि पांचसे दस वर्ष बाद हमारे साथ क्या होनेवाला है, तब ध्यान ही उत्तर है। जीवनको बड़े दृष्टिकोणसे देखनेके लिए थोड़ा अधिक प्रयत्न आवश्यक है अर्थात प्रयत्नहीन प्रयत्न (ध्यान), बल्कि यह प्रयत्न भी नहीं है, बस और समयकी बात है। हमें एक सप्ताहसे दस दिनतकका समय लेनेकी आवश्यकता है, जिसमें हम अपने जीवनके रहस्यमयी और आध्यात्मिक क्षेत्रमें गहराईसे जा सकें। मैं आपको बता सकता हूं, यह आपको इतना शक्तिशाली, शांत और संतुष्ट बना देगा।