पटना

पटना: मांझी ने किया पिछड़ा वर्ग संदेश का विमोचन


पटना (आससे)। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से.) के राष्टï्रीय अध्यक्ष बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के द्वारा पिछड़ा वर्ग संदेश पत्रिका का लोकार्पण किया गया।

इस अवसर पर श्री मांझी ने कहा कि अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के राष्टï्रीय अध्यक्ष इंद्र कुमार सिंह चंदापुरी के द्वारा पिछड़ा वर्ग संदेश एक विशेष बुलेटिन का विमोचन किया गया है। हम इस बुलेटिन से जुड़े सभी पत्रकारों को शुभकामना देते हैं।

उन्होंने पत्रिका के उद्देश्य की सराहना करते हुए कहा कि यह पत्रिका दबे-कुचले, गरीब चाहे वो जिस वर्ग से आते हों, उनकी आवाज बने। यह पत्रिका जन-जन के लिए कल्याणकारी-लाभकारी हो, यह हमारी शुभकामना है।