पटना

पटना: सभी प्रखंडों में होगा मछली बाजार : मुकेश


पटना (आससे)। बिहार के सभी प्रखंडों में मछली बाजार बनेगा। यह घोषणा विधान परिषद में पशुपालन मंत्री मुकेश सहनी ने की। उन्होंने कहा कि पशुपालन के क्षेत्र में काफी बदलाव हुए हैं। हर वर्ष २६ हजार तालाबों की बदोबस्ती हो रही है।

जीविका दीदियों के लिए मत्सय पालन की नीति बन रही है। मछुआरों को सरकार ज्यादा-से-ज्यादा अधिकार दे रही है। राज्य में ४८६ मत्स्यजीवी समितियां सक्रिय हैं। २०१०-११ में १० हजार टन मछली उत्पादन बिहार में बढ़ा है।

सीतामढ़ी और खगडिय़ा से ३३ हजार टन मछलियां दूसरे राज्यों में भेजी जा रही है। सरकार ३३ युवाओं को मत्स्य पालन की ट्रेनिंग दे रही है। बिहार में जल्द ही पशु चारे का भी प्रोडक्शन शुरू होगा। पशु व गो-रक्षा को भी सरकार बढ़ावा दे रही है। इसके लिए ९० प्रतिशत अनुदान दिये जा रहे हैं। दुग्ध उत्पादन बढ़ाने के लिए भी सरकार ने प्रोत्साहन योजना शुरू की है।