पटना

पटना हाईकोर्ट के नवनिर्मित बिल्डिंग का उद्घाटन आज


पटना (विधि सं)। पटना हाई कोर्ट के नवनिर्मित शताब्दी बिल्डिंग यानी सेंटेनरी बिल्डिंग का उद्घाटन समारोह का आयोजन शनिवार 27 फरवरी, 2021 को पूर्वाह्न साढ़े दस बजे किया जाएगा। राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय विधि व न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद, सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा, न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी व न्यायमूर्ति हेमंत गुप्ता की उपस्थिति में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे करेंगे।

उक्त उद्घाटन समारोह में कुछ कार्यक्रम भी तय किये गए हैं। सुबह 10. 45 बजे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश को हाई कोर्ट के पश्चिमी लॉन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, बिहार के मुख्यमंत्री व केंद्रीय विधि और न्याय मंत्री सुबह के 10.55 बजे सेंटेनरी बिल्डिंग में वृक्षारोपण भी करेंगे। पूर्वाह्न 11 बजे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश फीता काटकर बिल्डिंग का उद्घाटन करेंगे।

पूर्वाह्न 11.15 बजे राष्ट्रगान होगा। पूर्वाह्न 11.17 बजे दीप जलने के बाद स्थानीय कलाकारों द्वारा सस्वर पाठ यानी रिसाइटेशन किया जाएगा। सुबह 11.25 बजे पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय करोल स्वागत संबोधन देंगे। 11. 32 बजे गणमान्य अतिथियों का मंच पर सम्मानित किया जाएगा। दिन के 11.40 बजे सुप्रीम कोर्ट के जज हेमंत गुप्ता संबोधित करेंगे। 11.45 बजे सुप्रीम कोर्ट की जज इंदिरा बनर्जी संबोधित करेंगी।

11.50 बजे सुप्रीम कोर्ट के जज न्यायमूर्ति नवीन सिन्हा अपना संबोधन देंगे। 11. 55 बजे केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद अपना संबोधन देंगे। दोपहर 12 बजे राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपना संबोधन देंगे। दिन के 12.05 बजे सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के संबोधन के बाद पटना हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति शिवाजी पांडेय धन्यवाद ज्ञापन करेंगे। उसके बाद राष्ट्रगान होगा।