पटना

पटना: 13 जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेनें कल से चलेंगी


पटना-गया के बीच चलेंगी 3 जोड़ी ट्रेनें, पैसेंजर स्पेशल ट्रेन में लगेगा मेल/एक्सप्रेस का किराया

पटना (आससे)। यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेल द्वारा ८ मार्च से अगली सूचना तक १३ जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जायेगा। प्रतिदिन पटना जंक्शन से गया के लिए ३ जोड़ी जसीडीह (बरौनी) इस्लामपुर के मध्य एक-एक जोड़ी तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से बक्सर एवं पटना के लिए एक-एक जोड़ी।

राजगीर से फतुहा एवं दानापुर के लिए एक-एक जोड़ी एवं समस्तीपुर से सहरसा, सोनपुर से छपरा तथा दानापुर से रघुनाथपुर के लिए एक-एक जोड़ी मेमू पैसेंजर स्पेशल टे्रनें चलायी जायेगी। इस स्पेशल ट्रेन का किराया मेल/एक्सप्रेस (अनारक्षित) के समतुल्य रखा गया है।

०३२०४ पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन-पटना मेमू स्पेशल पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन से सुबह ८.१५ बजे से खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशन पर रूकते हुए १६.५० बजे पटना जं. पहुंचेगी। ०३२०३ पटना-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जं. मेमू स्पेशल पटना जं. से प्रतिदिन १२.३५ बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रूकते हुए २०.३० बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी।

०३२०७ बक्सर-पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन मेमू स्पेशल बक्सर से सुबह ४.३० बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए ७.४५ बजे पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पहुंचेगी। यहां से वापसी में ०३२०८ पंडित दीन दयाल उपाधय जं. बक्सर मेमू पैसेंजर स्पेशल पंडित दीनदयाल जंक्शन से २०.४५ बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए २३.४० बजे बक्सर पहुंचेगी।

०३२२३ राजगीर-फतुहा मेमू स्पेशल राजगीर से ६.३० बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए ९.४० बजे फतुहा पहुंचेगी। यहां से वापसी में ०३२२४ फतुहा-राजगीर मेमू पैसेंजर स्पेशल फतुहा से १७.२० बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए २०.२० बजे राजगीर पहुंचेगी।

०३२३१ राजगीर-दानापुर मेमू स्पेशल राजगीर से प्रात: ५.२५ बजे खुलकर ९.४५ बजे दानापुर पहुंचेगी। यहां से वापसी में ०३२३२ दानापुर-राजगीर मेमू पैसेंजर स्पेशल दानापुर से शाम १८.२० बजे खुलेगी और रात २२.३५ बजे राजगीर पहुंचेगी। ०३२६४ गया-पटना मेमू स्पेशल गया से सुबह ५.४५ बजे खुलेगी और ८.३५ बजे पटना पहुंचेगी। यहां से वापसी में ०३२६३ पटना-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल पटना से रात २२.०० बजे खुलकर ००.४५ बजे गया पहुंचेगी। ०३२६६ पटना-जसीडीह मेमू स्पेशल पटना से ८.५५ बजे खुलेगी और १६.१० बजे जसीडीह पहुंचेगी। यहां से वापसी में ०३२६५ जसीडीह पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल जसीडीह से १६.२५ बजे खुलकर ००.३० बजे पटना पहुंचेगी।

०३२७० गया-पटना मेमू स्पेशल गया से ११.१५ बजे खुलकर सभी छोटे-बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए १४.०० बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ०३२६९ पटना-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल पटना से १४.३० बजे खुलकर १७.१६ बजे गया पहुंचेगी।

०३२७५ पटना-गया मेमू पैसेंजर स्पेशल पटना से ९.१५ बजे खुलेगी तथा १२.०० बजे गया पहुंचेगी। वापसी में ३२७६ गया-पटना मेमू स्पेशल गया से १२.४५ बजे खुलकर १५.४५ बजे पटना पहुंचेगी। ०३२८४ पटना-बरौनी मेमू पैसेंजर स्पेशल पटना से ८.४० बजे खुलेगी और १३.२५ बजे बरौनी जंक् शन पहुंचेगी। वापसी में ०३२८३ बरौनी जंक् शन-पटना मेमू स्पेशल बरौनी से १४.५५ बजे खुलकर १९.२० बजे पटना पहुंचेगी।

०३२७१ इसलामपुर-पटना मेमू स्पेशल इसलामपुर से ६.३० बजे खुलकर ९.२५ बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में ३२७२ पटना-इसलामपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल पटना से २०.१५ बजे खुलेगी और २३.०५ बजे इसलामपुर पहुंचेगी।

०५२४४ समस्तीपुर सहरसा मेमू स्पेशल समस्तीपुर से ७.३५ बजे खुलकर १२.०५ बजे सहरसा पहुंचेगी। ०५२४३ सहरसा-समस्तीपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल सहरसा से १५.५५ बजे खुलेगी और १९.४१ बजे समस्तीपुर पहुंचेगी।

०५२४५ सोनपुर-छपरा मेमू स्पेशल सोनपुर से १५.३० बजे खुलेगी और १७.३० बजे छपरा पहुंचेगी। वापसी में ०५२४६ छपरा-सोनपुर मेमू पैसेंजर स्पेशल छपरा से १७.३० बजे खुलकर २०.४० बजे सोनपुर पहुंचेगी। ०३२७७ दानापुर-रघुनाथपुर मेमू स्पेशल दानापुर से १०.१० बजे खुलेगी और १३.१० बजे रघुनाथपुर पहुंचेगी। वापसी में ०३२७८ रघुनाथपुर-पटना मेमू पैसेंजर स्पेशल रघुनाथपुर से १६.१५ बजे खुलकर १९.४५ बजे पटना पहुंचेगी।