पटना

पटना: 83 नगर निकायों में स्ट्रीट लाइट लगाने का काम पूरा: तारकिशोर


(आज समाचार सेवा)

पटना। उप मुख्यमंत्री सह नगर विकास मंत्री तारकिशोर प्रसाद ने गुरूवार को विधानसभा में कुमार सर्वजीत के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि राज्य के ८३ नगर निकायों में स्ट्रीट लाईट लगाने का काम पूरा हो गया है। २४ नगर निकायों में लाइट लगाने का कार्य प्रगति पर है।

नये सर्वक्षण के अनुसार राज्य के सभी नगर निकायें में पांच लाख ७० हजार स्ट्रीट लाइट लगाया जाना है। इसमें से चार लाख ८६ हजार ७९७ स्ट्रीट लाइट लगा गया है। खराब स्ट्रीट लाइटों के मेंटेनेंस के लिए कार्यवल प्रतिनियुक्त है। नये स्ट्रीट लाइट लगाने एवं खराब पड़े स्ट्रीट लाईट के मेंटेनेंस का काम ३१ मार्च तक पूरा लिया जायेगा।

उन्होंने भाई वीरेंद्र के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि नमामि गंगे योजना के तहत पटना शहर में कुल आठ सिवरेज नेटवर्क का कार्य किया जा रहा है। कुल लंबाई ११५०.९४ किलोमीटर है। पाइप बिछाने के क्रम में सडक़ की खुदाई की जाती है और इसकी मरम्मति भी की जाती है। राजधानी के ११५०.९४ किलोमीटर सिवरेज नेटवर्क में से ५०७.९० किलोमीटर सिवर का पाईप बिछाया जा चुका है तथा ४७० किलोमीटर क्षतिग्रस्त सडक़ की मरम्मत की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि पथ निर्माण विभाग के पथों में सिवर लाइन बिछाने के पूर्व पथ निर्माण विभाग से एनओसी लिया जाता है। पाइप लाइन बिछाने के बाद पथें के रिस्टोरेशन के लिए पथ को पथ निर्माण विभाग को हैंडओवर कर दिया जाता है। रोड रिस्टोरेशन का दायित्व पथ निर्माण विभाग को है।

उन्होंने राजद के विजय सिंह उर्फ डब्लू सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब देते हुए बताया कि पटना में लगे ट्रैफिक सिग्नल की मरम्मति के लिए ३५.६३ करोड़ की आवश्यकता है। राशि उपलब्ध कराने के लि बुडको को प्रस्ताव भेजा गया है। पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति प्रक्रियाधीन है।

पटना शहर में कुल ७९ ट्रैफिक सिगनल लगाने का काम पूरा हो चुका है। जवाहर लाल नेहरू पथ में लोहिया पथ चक्र निर्माण के क्रम में ११ सिगनल को हटा लिया गया है। एक सिगनल को पथ निर्माण विभाग ने क्षतिग्रस्त कर दिया है। इसमें से कुछ उपकरणों को आवश्यकतानुसार अलग-अलग जगहों पर उपयोग किया जा रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने संजय सरावगी के तारांकित प्रश्न के जवाब में बताया कि राज्य के सभी नगर निकायों में लक्ष्य १५ लाख ८४ हजार ४०० घरों में से १० लाख २६ हजार ७७७ घरों में पानी का कनेक्शन दे दिये गये हैं। दरभ्ंगा नगर निगम के ९५ प्रतिशत घरों में जल नल का कनेक्शन दे दिया गया है। शेष घरों में कनेक्श्न जल्द दे दिया जायेगा।

अमृत योजना के तहत ४० वार्डों के  घरों में जल के लिए नल का कनेक्शन देने के लिए पीएचइडी से प्रस्ताव मांगा गया है। प्रस्ताव उपलब्ध होने पर नगर निगम दरभंगा के पूर्ण जल संयोजन हेतु स्वीकृति दी जायेगी।