उत्तर प्रदेश वाराणसी

पूर्वांचलमें गलनसे थमी जिन्दगी


सोनभद्र २.५ डिग्रीके साथ सबसे ठण्डा
वाराणसी (का.प्र.)। पश्चिमी विक्षोभ और पहाड़ों पर हो रही भारी बर्फवारीके चलते पूर्वांचलके विभिन्न जिलों गलनके साथ भीषण शीतलहर चलनेसे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तापमानमें दो दिनोंसे गिरावटसे हाड़कंपाऊ ठण्ड जानलेवा साबित हो रहा है। चन्दौली, भदोही, आजमगढ़, जौनपुर, सोनभद्र, गाजीपुर, मीरजापुर, मऊ सर्द हवाओंसे दुश्वारियां बढ़ गयी है। गुरुवारको सोनभद्रमें सबसे ज्यादा ठण्ड रहा यहां तापमान २.५ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ठण्डके साथ ही घना कोहरा छाये रहनेसे वाहनोंके रफ्तार थम गयी। रेल, बस और हवाई सेवापर भी कोहरेका असर रहा। राबट्र्सगंज(सोनभद्र)। चुर्क में स्थित मौसम विभाग के प्रेक्षक राजन सिंह ने गुरूवार को बताया कि आज का दिन सबसे ठंडा रहा। गुरूवार को न्यूनतम तापमान 2.5 डिग्री तथा अधिकतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसी प्रकार बीते सात जनवरी को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री से. व अधिकतम 26.5, आठ जनवरी को 9.7 तथा 25.8, नौ को 12.6, 24.2, दस को 12.5, 25.1, ग्यारह को 10.5, 23.0, बारह को 6.5, 20.5 एवं तेरह जनवरी को न्यूनतम तापमान 3.2 व अधिकतम 20.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। प्रेक्षक ने बताया कि कुछ दिन तक तापमान में गिरावट रह सकती है।