पटना

बिहारशरीफ: नगर निगम की स्थायी सशक्त कमेटी ने बजट पेश होने के पूर्व की समीक्षा


नगर निगम ने 1.16 अरब का बजट बनाया

बिहारशरीफ (आससे)। बिहारशरीफ नगर निगम अपने नये वित्तीय साल 2021-22 के लिए बजट पर पहल शुरू कर दी है। निगम बोर्ड की बैठक में बजट पारित कराने के पूर्व स्थायी सशक्त समिति के समक्ष बजट रखा गया, जिसमें हरेक बिंदुओं पर चर्चा हुई और अंततः कतिपय संशोधनों के साथ बजट पेश करने पर विचार हुआ।

नगर निगम आगामी वित्तीय वर्ष के लिए एक अरब 16 करोड़ 66 लाख 83 हजार 500 रुपये का बजट बनाया है। जबकि अनुमानित व्यय 1 अरब 45 करोड़ 25 लाख 31 हजार रुपये की है। इस प्रकार 2 करोड़ 55 लाख 73 हजार 967 रुपये के घाटे का बजट है।

सोमवार को महापौर वीणा कुमारी, उप महापौर शर्मिली प्रवीण, नगर आयुक्त अंशुल अग्रवाल के अलावे सशक्त समिति के सदस्यों की मौजूदगी में बजट पर चर्चा हुई, जिसमें कई बिंदुओं पर संशोधन हुआ। बजट में नगर निगम के जीर्ण-शीर्ण मार्केट को नये तरीके से बनाने आदि  पर भी चर्चा हुई। कचरा प्रबंधन आदि पर बजट में प्रावधान किया गया है। नये बजट में विस्तार से चर्चा की गयी है कि किस मद में कितनी आमदनी होनी है। कितने राजस्व वसूलने है।

इसके साथ ही सार्वजनिक एवं सामुदायिक शौचालय के प्रबंधन पर भी नगर निगम ने बजट पर प्रावधान किया है। बैठक में स्थायी सशक्त समिति के सदस्य दिलीप कुमार, रमेश कुमार नीरज, नारायण यादव, रंजय कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद थे।