पटना

बेगूसराय: पंचायत चुनाव में बदलाव की रही बहार, 14 में 13 मुखिया हारे


मात्र एक मुखिया ने हैट्रिक जीत दर्ज की

भगवानपुर (बेगूसराय)(आससे)। पंचायत चुनाव के मतगणना में निवर्तमान मुखिया व पंसस को जनता ने नकार दिया। अब तक 14 पंचायतो के मुखिया की गिनती हो सकी है। इसमे 13 निवर्तमान मुखिया को हार का मुंह देखना पड़ा। इसमे कई निवर्तमान मुखिया तीसरे व चौथे स्थान पर खिसक गए। सिर्फ काजीरसलपुर पंचायत में निवर्तमान मुखिया प्रणव भारती ने हैट्रिक जीत दर्ज की। मुखिया पद पर रसलपुर से मुन्ना सहनी ने सबसे अधिक 1383 मतों से जीत दर्ज की।

निवर्तमान प्रमुख शत्रुघ्न कुमार को भी हार का मुंह देखना पड़ा। मुखिया पद पर लखनपुर से सुरेन्द्र पासवान, महेशपुर से रौशन राय, जोकिया से रजनीश कुमार, किरतपुर से रेणु सिन्हा, मेहदौली से शिवशंकर महतो, दामोदरपुर से राजकुमारी देवी, मोख्तियारपुर से पूजा कुमारी, तकिया से सोनू कुमार तांती, चन्दौर से अनिल कुमार सिंह, बनवारीपुर से भगवानपरी देवी, भीठ सारी से सरस्वती देवी ने जीत दर्ज किया। जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 4 से रामप्रकाश पासवान, जिलापरिषद क्षेत्र संख्या 5 से दिनेश चौरसिया ने जीत दर्ज की।