पटना

बेगूसराय: सड़क हादसे में 4 छात्राओं की मौत, आधे दर्जन से अधिक घायल


बेगूसराय (आससे)। दसवीं बोर्ड की परीक्षा देकर घर लौट रही 4 छात्राओं की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई तथा आधे दर्जन से अधिक घायल हैं। उक्त घटना खोदावंदपुर थाना क्षेत्र के स्टेट हाईवे 55 सागी मोड़ के पास की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सभी छात्राएं बोलेरो से परीक्षा देकर वापस लौट रही थी कि अचानक पुष्पक बस और बोलेरो के आमने सामने की टक्कर से बोलेरो के परखच्चे से उड़ गए।

घटना की खबर मिलते ही पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार थानाध्यक्ष दिनेश कुमार बीडीओ, सीईओ समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पर कैंप कर रहे हैं। वहीं घायलों के इलाज के लिए रोसरा अस्पताल में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार सभी परीक्षार्थी रोसरा से परीक्षा देकर विधान प्रखंड के उजान गांव लौट रहे थे। तो, वहीं समाचार प्रेषण तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।