पटना

मुंगेर: गंगा के बढ़ते जलस्तर से प्रभावित क्षेत्रों का डीएम ने किया निरीक्षण


बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 16 गोताखोर तैनात

मुंगेर (आससे)। जिले में बढ़ते गंगा जल स्तर के निरीक्षण में आज जिलाधिकारी नवीन कुमार ने गंगा के कई दियारा क्षेत्रों का भ्रमण किया। आपदा प्रभारी, अनुमंडल पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी गण मौके पर उपस्थित थे। जाफ़र नगर, सीता चरण, आदर्श ग्राम टिकरामपुर शंकरपुर मय तौफिर, बरदह सिताकुंडडीह के गंगा दियारा क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। उसके बाद बरियारपुर के बंगाली टोला, कल्याणपुर एवं घोरघट क्षेत्र का भी भ्रमण किया गया। अभी जलस्तर 38.95 पर है।

सदर अनुमंडल पदाधिकारी ने बताया कि बसावट में अभी गंगा के पानी नहीं आया है। जिला पदाधिकारी ने सभी अंचलाधिकारियों को सतर्क और वॉचफुल रहने का निदेश दिया है। सभी निबंधित नावों सूची  एवं परवाना के साथ रेडी मोड में है। सैंड बैग  सभी आवश्यक कटाव क्षेत्रों में पर्याप्त व्यवस्था में है। 16 गोताखोर QRT के रूप में तैयार हैं।