उत्तर प्रदेश लखनऊ

मुख्यमंत्रीने बाढ़ नियंत्रण संबंधी १४६ परियोजनाओंका किया लोकार्पण


लखनऊ (आससे)। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग की बाढ़ नियंत्रण संबंधी 146 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि 146 परियोजनाओं का लोकार्पण और 170 परियोजनाओं के शिलान्यास पर लगभग 1800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 146 परियोजनाओं का लोकार्पण और 170 परियोजनाओं के शिलान्यास पर लगभग 1800 करोड़ रुपए से अधिक की राशि खर्च हुई है। पहले बाढ़ प्रभावित 40 जनपदों में से 24 अतिसंवेदनशील और 16 संवेदनशील श्रेणी में थे। आज प्रदेश की जनता को बाढ़ से बचाने के लिए विस्तृत कार्य योजनाओं पर कार्य हुआ है। इस दौरान मुख्यमंत्रियों ने अधिकारियों से विस्तृत जानकारी भी ली। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ बचाव के लिए हम लोगों ने पहली बार राज्य के इतिहास में कुछ नए प्रयोग किए हैं।