लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने मुरादनगर, जनपद गाजियाबाद की दुर्घटना की जांच एसआईटी से कराएजाने के निर्देश दिये हैं। गौर हो कि मुरादनगर श्मशान घाट हादसा मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, जिलाधिकारी (डीएम) को घोटाले की जानकारी दी गयी थी। इसके बावजूद जिलाधिकारी ने कोई कार्रवाई नहीं की। उल्लेखनीय है कि मुरादनगर में श्मशान घाट की छत गिरने से 25 लोगों की मौत मामले पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के संकेत दिये हैं. माना जा रहा है कि कमिश्नर और गाजियाबाद के डीएम समेत कई बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई की गाज गिर सकती है। सीएम योगी ने कहा कि मुरादनगर की घटना अफसरों की लापरवाही का परिणाम है. वहीं, मुरादनगर श्मशान घाट का निर्माण करने वाला ठेकेदार अजय त्यागी को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है। दरअसल, रविवार को मुरादनगर की श्मशान घाट का लेंटर गिरने से 25 लोगों की मौत हो गयी थी। हादसे के बाद श्मशान घाट के निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने की बात सामने आयी है. श्मशान घाट की गैलरी का निर्माण लगभग 2 महीने पहले ही पूरा हुआ था और लेंटर 15 दिन पहले ही खुला था. इसके लिए 55 लाख रुपये का ठेका दिया गया था।
Related Articles
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कल आएंगे सहारनपुर,
Post Views: 918 सहारनपुर: उतर प्रदेश के सहारनपुर जिले में बृहस्पतिवार को विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह यहां पहुचेंगे। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उनके साथ मौजूद रहेंगे। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने के बाद दोनों नेता एक विशाल जनसभा को […]
लश्कर-ए-मुस्तफा ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों के लिए बिहार से खरीदे हथियार: एनआइए
Post Views: 1,365 जम्मू, : जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए आतंकी संगठन लश्कर-ए-मुस्तफा ने बिहार से हथियार खरीदे थे। ये हथियार हरियाणा और पंजाब से होते हुए जम्मू-कश्मीर में लाए गए थे। इस बात का खुलासा राष्ट्रीय जांच एजेंसी के आरोप पत्र में हुआ है। लश्कर-ए-मुस्तफा का मकसद जम्मू-कश्मीर विशेषकर जम्मू […]
Bengaluru: मुंबई में होगी विपक्षी दलों की अगली बैठक खरगे बोले- 11 सदस्यीय समन्वय समिति का होगा गठन
Post Views: 474 Bengaluru : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में संयुक्त विपक्ष की दूसरे दिन की बैठक में संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन यानी यूपीए का नाम बदल दिया गया है। अब इसका नाम इंडिया (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव एलायंस) हो गया है।इस बैठक में कांग्रेस समेत कुल 26 दल के नेता शामिल हुए। बैठक को संबोधित […]