वाराणसी

मौनी अमास्वया पर हजारों आस्थावानों ने लगायी गंगा में पुण्य की डुबकी


स्नानार्थियों की भीड़ को देखते हुए घाटों पर रही सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था

प्रमुख स्थान पर्व मौनी अमावस्या पर गुरुवार को गंगा में पुण्य की डुबकी लगाने के लिए गंगा घाटों पर आस्था का सैलाब उमड़ा। इस दौरान हर हर महादेव गंगा मइया की जय की अनगूंज को पूरा वातावरण भक्ति मय रहा। मौनी अमास्वया गंगा घाटों पर उमडऩे वाली भीड़ के मददेनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गये थे। घाटों पर पुलिस जवानों के साथ अद्र्घसैनिका बल जवान मुस्तैद दिखे। पब्लिक ऐड्रेस सिस्टम से लैस पुलिस कर्मी स्नानार्थियों को हिदायत दे रहे थे। गंगापार भी स्नानार्थियों की सुरक्षा के उपाय किये गये थे जबकि गंगा घाटों की ओर जाने वाली सड़कों पर वाहनों का यातायात प्रतिबन्धित था। आस्थावानों  में गंगा में पुण्य की डुबकी लगायी और गरीबों, ब्राह्मïणों को दानपुण्य कर अपने आराध्य के श्री चरणों में मत्था टेक अपने परिवार को सुख समृद्घि की कामना की। मौनी आमवस्या पर गंगा घाटों पर श्रद्घालुओं के पहुंचने  क्रम भोरसे ही शुरू हो गया था जबकि दूर दराज से आये स्नानार्थियों ने दो रात से ही घाटों पर कब्जा जमा लिया था। स्नान के लिए वैसे तो सभी घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ थी, लेकिन सबसे ज्यादा भीड़ दशाश्वमेघ , अस्सी , राजेन्द्र प्रसाद घाट , ललिताघाट मणिकर्णिकाघाट , पंचगंगा और भैसापुर घाट पर रही । इस अवसर पर अनेक लोगों ने मौन रहकर गंगामें डुबकी लगायी। गंगा घाटों के साथ नगर को अवस्थित  में भी आस्थावानों की भीड़ रही।