पटना

राजधानी पटना में गर्भवती महिला से गैंगरेप, दो गिरफ्तार


फुलवारीशरीफ। राजधानी पटना में बेउर थाना अंतर्गत शनिवार की देर रात नशे में धुत बदमाशों ने घर के पास टहल रही 6 माह की गर्भवती महिला को उठाकर ले गए। बदमाशों ने महिला को पास के इलाके में एक विद्यालय में ले जाकर 4 लोगों ने बारी बारी से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। गैंगरेप की घटना के बाद महिला को एक दुष्कर्मी युवक ने रात में ही झांसे में लेकर पटना जंक्शन लेकर पहुंच गया। महिला को पटना जंक्शन ले जाने के पीछे युवक की मंशा उसे अन्यत्र ले जाने का हो सकता है।

पटना जंक्शन पर महिला को अस्त व्यस्त हालत में रोते देख उसपर जीआरपी जवानों की नजर पड़ गई। इसके बाद जीआरपी ने रेल थाना लाकर पूछा तो सारा मामला। खुल गया। इसके बाद रेल थाने में महिला के बयान पर उसके साथ दुष्कर्म करने में शामिल युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार कुकर्मी युवक की निशानदेही पर पुलिस ने एक और दुष्कर्मी को गिरफ्तार किया है। इस गैंगरेप की घटना में शामिल अबतक दो दुष्कर्मी को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है और अन्य की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। रेल थाना ने इस मामले को महिला थाना में भेज दिया।

इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलने पर सिपारा इलाके में लोग इस कदर खौफजदा है कि कोई भी मुंह खोलने के लिए तैयार नहीं हो रहा। इतना ही नही महिला के घर मे मौजूद सास, भैंसुर और अन्य किरायेदार परिवार वाले भी मारे डर के चलते कुछ भी  बताने से साफ इंकार कर गए। घर के दरवाजे से अगवा कर गैंगरेप की जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले सभी वहशी दरिंदे भी सिपारा ईलाके के ही रहने वाले बताये जाते हैं। उधर देर रात जब महिला के पति और अन्य परिजन दाह संस्कार में शामिल होकर घर लौटे तो महिला को गायब देख परेशान हो गए। महिला के पति और परिजन उसकी खोजबीन में लगे ही थे कि महिला की मां ने दामाद को कॉल करके बेटी के पटना जंक्शन रेल थाना में होने की जानकारी दी तब पति और अन्य परिजन रेल थाना पहुंचे।

वहीं घटना के बाद बेउर इलाके के पकड़ी गांव में दहशत का माहौल बना है। कोई भी व्यक्ति इस मामले में कुछ भी बताने से हिचक रहा है। घटना के बारे में आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार पकेरी गांव के नजदीक भारत पेट्रोलियम डिपो के  अपोजिट साइड में सोनू कुमार अपने पूरे परिवार के साथ रहता है। आसपास के लोगों ने बताया कि लगभग 1 वर्ष पूर्व सोनू की शादी हुई थी । वह पटना के एक कंपनी में सेल्स मैनेजर के रूप में काम करता है।

शनिवार की देर रात करीब 10:00 बजे महिला अपने घर के बाहर टहल रही थी। महिला के पति और परिवार के अन्य पुरुष सदस्य अपने किसी परिजन के दाह संस्कार में गए हुए थे। सिपारा इलाके के ही रहने वाले नशे में धुत बदमाशों ने घर के बाहर अकेला टहलते देख गर्भवती महिला को जबरदस्ती उठाकर ले गए। नशे में धुत वहशी दरिंदों ने पास के एक विद्यालय में ले जाकर महिला के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया। इस दौरान महिला अपने पेट में पल रहे 6 माह के गर्भ का हवाला देकर आरजू मिन्नतें करते हुए बक्श देने की गुहार लगाती रही लेकिन नशे में धुत बदमाशों के सर पर सवार हवस का जुनून ने महिला की गुहार अनसुना कर दिया।

इस दौरान पीडित महिला रोते चिल्लाते रह गयी लेकिन दरिंदों ने उसे नहीं छोड़ा। कई घंटों तक छह माह की गर्भवती महिला के साथ चार वहशी दरिंदे उसकी इज्जत से खिलवाड़ करते रहे। महिला चीखती चिल्लाती रही लेकिन उन वहशी दरिंदों के सामने महिला के चीखने चिल्लाने और विनती का कोई असर नहीं हुआ। रात्रि 10:00 बजे से लगभग दो बजे रात्रि तक वहशी दरिंदों ने महिला के साथ अपनी दरिंदगी करते रहें और महिला की एक न सुनी। इसके बाद महिला को झांसे में लेकर एक एक दुष्कर्मी युवक अपने साथ पटना जंक्शन ले गया। महिला को झांसे में लेकर जंक्शन पहुंचने वाले युवक की मंशा को भापकर पीड़िता वहां रेल थाना में पहुंच गयी। जहां रेल थाना में महिला ने युवक पर अपने दोस्तों के साथ गैंग रेप करने का आरोप लगाई। इसके बाद पुलिस हरकत में आ गई और दुष्कर्मी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने महिला का बयान लेने के बाद महिला थाना को को पूरा मामला सौंप दिया।

जानकारी के मुताबिक पीड़िता के बयान पर 4 लोगों के खिलाफ महिला थाना में गैंगरेप का मामला दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस ने महिला और उसके साथ गिरफ्तार दुष्कर्मी के बयान के आधार पर एक और दुष्कर्मी युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार दुष्कर्म में शामिल युवकों से पूछताछ कर रही है। साथ ही इस वारदात में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उधर  6 माह की महिला के साथ गैंगरेप के मामले की जानकारी मिलने पर तहकिकात करने डीएसपी सचिवालय भी रविवार को महिला थाना पहुंचे थे।

इस पूरे मामले में बेउर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि बेउर थाना पुलिस के पास कोई पीड़ित महिला का आवेदन या शिकायत नहीं मिला है। वहीं महिला में गिरफ्तार एक दुष्कर्मी युवक का नाम श्यामजी बताया जाता है जबकि दूसरे के नाम नही पता चल पाया है। बताया जाता है कि महिला थाना गुपचुप तरीके से इस गैंगरेप में शामिल अन्य बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी है।