Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय स्वास्थ्य

राज्यों के पास 1.17 करोड़ वैक्सीन डोज अब भी उपलब्ध, अब तक 25.60 करोड़ दी गई- केंद्र सरकार


  • नई दिल्ली भारत में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 24,60,85,649 वैक्सीन डोज लगाई गई है। 11 जून 2021 के आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में देश में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन डोज लगी हैं। केंद्र सरकार ने 11 जून को दिए अपने वैक्सीनेशन अपडेट में कहा है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 25.60 करोड़ (25,60,08,080) से अधिक वैक्सीन डोज मुफ्त में दी गई है। जिसमें से 11 जून की सुबह 8 बजे तक 24.44 करोड़ डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 1.17 करोड़ से अधिक (1,17,56,911) कोविड वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हैं।

केंद्र सरकार ने कहा है कि इसके अलावा 38 लाख (38,21,170) से अधिक वैक्सीन खुराक पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तौर पर केंद्र सरकार ने कहा है कि हम राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनका समर्थन करते हैं।

भारत सरकार के मुताबिक अब तक (11 जून सुबह 8 बजे तक) 24.44 करोड़ लोगों को वैक्सीन डोज लगाई है, जिसमें से 32 प्रतिशत 60 साल से अधिक उम्र वालों को वैक्सीनेट किया गया है। वहीं 40.8 फीसदी 45-60 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीनेट किया गया है। वहीं 18 से 44 साल के उम्र वालों को 27.2% वैक्सीनेट किया गया है।