पटना

रूपौली: घर में अधेड़ का फंदे पर झूलता शव बरामद


फंदे पर हाथ पैर बंधा हुआ शव बरामद, पत्नी ने लगाया हत्या का आरोप

रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। रूपौली थाना क्षेत्र के धोबगिद्धा पंचायत स्थित धोबगिद्धा गांव में शनिवार की सुबह फांसी के फंदे पर झूलता अधेड़ केशो जायसवाल का शव घर से बरामद किया गया। मृतक केशो जायसवाल के फंदे पर झूलते शव को सर्वप्रथम कटिहार से वापस घर लौटी पत्नी नूतन देवी ने प्रवेश करते ही देखी। जहाँ नूतन ने पति को फंदे पर झूलता देख हल्ला मचाई। शोर शराबे की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़  मृतक के घर पहुंचे। फांसी के फंदे पर झूलते केशो जायसवाल को रस्सी काट उसे बेड पर उतारा। किन्तु केशो जायसवाल के प्राण पखेरू उड़ चुके थे। मौत की बात जान पत्नी नूतन देवी ने इस घटना को आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या की बात का कही।

जबकि ग्रामीणों ने घटना की सूचना रूपौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार को दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मनोज कुमार सदल बल घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया भेज दिया।

घटना के बाबत मृतक केशो जायसवाल की पत्नी नूतन देवी ने पुलिस  के समक्ष रो-रो कर बताई कि मेरे पति की हत्या घर में अकेला पाकर पहचान के लोगों द्वारा की गई है। बीते शुक्रवार को मैं जरूरी काम से कटिहार चली गई थी। घर में मेरे पति के अलावा कोई सदस्य नहीं था। शनिवार की सुबह लगभग 10 बजे जब कटिहार से वापस अपने घर गिद्दा आई तो घर बंद पड़ा हुआ था। घर के अंदर जब गई तो अपने पति को के फंदे पर झूलता पाया। जिसे देख हतप्रभ हो गई। मृतक की पत्नी ने बताया कि दोनों हाथ और दोनों पैर रस्सी से बांधा हुआ था। जाहिर है कि पहले इनके साथ मारपीट किया गया फिर इनकी हत्या कर दी गई।

वैसे घटनास्थल पर की स्थिति यह बयां कर रही थी कि मृतक के साथ हाथापाई जरूर किया गया है। क्योंकि घर के अन्दर बने रसोई घर का जहां सामान बिखरा पड़ा हुआ था वहीं दीवाल पर टंगी ऐनक टूटा फूटा हुआ था। घटनास्थल के आसपास के ग्रामीणों ने बताया कि मृतक केशो जायसवाल अपने घर में ही एक छोटी मोटी बाल्टी, डिब्बा का दुकान के साथ-साथ पिलर का खंभा बनाकर अपना जीविकोपार्जन चलाता था। जो मिलनसार स्वभाव का व्यक्ति था किसी से कोई दुश्मनी तो नहीं थी। किन्तु यह घटना सभी को सकते में डाल दिया है।

थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजन की ओर से फिलहाल आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन मिलते ही विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।