पटना

रूपौली: पहली से पाँचवी तक की कक्षाएं शुरू, मॉस्क नदारद


रूपौली (पूर्णिया)(आससे)। रूपौली प्रखंड क्षेत्र में प्राथमिक सहित मध्य विद्यालयों में प्रथम से पंचम वर्ग के संचालन सोमवार से शुरू तो हो गई। किन्तु कुछेक विद्यालय को छोड़कर लगभग विद्यालयों में मॉस्क और सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया जा रहा था। विद्यालयों के खुलने से रौनक तो साल भर बाद लौटी परन्तु प्रायः विद्यालय में पहला दिन उपस्थिति कम रही। प्राप्त जानकारी अनुसार प्रखंड क्षेत्र में कुल प्राथमिक और मध्य विद्यालय की संख्या 151 है। जहां पहली से पांचवी तक के छात्रों का पठन पाठन सोमवार को प्रारंभ होना निश्चित किया गया था और प्रारंभ भी हुआ।

बता दें कि कन्या मध्य विद्यालय गोड़ियर में कक्षा 1 से 5 वर्ग तक में नामांकित छात्र-छात्राओं की संख्या 223 है। जिसमें प्रथम दिन 03 छात्र-छात्राओं ने ही विद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। बच्चों के बीच सोशल डिस्टेंस का अनुपालन किया गया था, लेकिन मॉस्क का प्रयोग छात्र-छात्राओं के द्वारा नहीं किया गया था। विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक शांति देवी ने बताया विद्यालय सैनिटाइज साथ ही साफ-सफाई भी करवा दी गई है। प्रथम दिन बच्चे की उपस्थिति कम है। अगले दिन से बच्चों को मॉस्क उपलब्ध करा दिया जाएगा

दूसरी ओर आदर्श मध्य विद्यालय गोड़ियर में कक्षा 1 से 5 तक में कुल नामांकित छात्र छात्राओं की संख्या 511 है। जिनमें 52 छात्र-छात्राओं ने प्रथम दिन अपनी उपस्थिति दर्ज की थी। जबकि यहां मास्क का प्रयोग बच्चों के द्वारा किया गया था लेकिन सोशल डिस्टेंस का अनुपालन नहीं किया गया था। आदर्श मध्य विद्यालय गोड़ियर के प्रभारी प्रधानाध्यापक विद्यानंद नन्दन  ने बताया कि कोरोना सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए पहली से पांचवी कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए पठन पाठन का कार्य प्रारंभ हो गया है।