पटना

रूपौली: जनता दरबार में जमीन सम्बन्धी 9 मामले का निष्पादन


रूपौली (पूर्णिया))आससे)। रूपौली अंचल के सभी थाना क्षेत्र में भूमि विवाद के मकड़जाल को सुलझाने का कार्य जनता दरबार लगा कर किया जाता आ रहा है। उसी कड़ी में शनिवार को रूपौली थाना परिसर में सहायक अवर निरीक्षक सुजीत कुमार की अध्यक्षता में अंचलाधिकारी रूपौली की उपस्थिति में नौ मामले का निपटारा किया गया।

भूमि विवाद के मामले से सम्बंधित दोनों ही पक्षों को थाना से तामिला भेज अपनी अपनी बातों को कागजात के साथ रखने को कहा जाता है। उसी कड़ी में अंचलाधिकारी रूपौली के द्वारा नौ मामलों के निष्पादन करने की जानकारी दी गई। जबकि टीकापट्टी थाना में अंचल निरीक्षक रामचंद्र मोची के देखरेख में भूमि विवादों का निपटारा किया गया। इस बात की जानकारी अंचलाधिकारी रूपौली राजेश कुमार ने दी।