Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

लेफ्टिनेंट जनरल सी बंसी पोनप्पा ने आज थल सेनाध्यक्ष के रुप में पदभार संभाला


नई दिल्ली, । लेफ्टिनेंट जनरल चन्नीरा बंसी पोनप्पा ने आज भारतीय सेना के डिप्टी चीफ आफ आर्मी स्टाफ (IS & C) के रुप में पदभार संभाला।‌ उनके नए पद ग्रहण की जानकारी भारतीय सेना ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से दी। पोस्ट में लिखा गया कि लेफ्टिनेंट जनरल को प्रतिष्ठित वज्र सेना (एएनआइ) की कमान संभालने का गौरव प्राप्त है।

लेफ्टिनेंट जनरल चन्नीरा बंसी पोनप्पा के बारे में,

आपको बता दें कि 2012 में, पोनप्पा को कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य में संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के हिस्से के रुप में गोमा भेजा गया था। उन्हें मोनास्को नार्थ कीवी ब्रिगेड (NKB) और ब्रिगेडियर जनरल का कमांडर भी नियुक्त किया गया जा चुका है।

यही नहीं लेफ्टिनेंट जनरल पोनप्पा सी बंसी पोनप्पा ने ब्राजील में लेफ्टिनेंट जनरल कार्लोस अल्बर्टो डास सैंटोस क्रूज़ के साथ भी काम किया है। साथ ही मार्च 2013 में, वह भारत के लेफ्टिनेंट जनरल चंद्र प्रकाश के बाद MONUSCO के फोर्स कमांडर बने थे। लेफ्टिनेंट जनरल बंसी पोनप्पा ने अपने सामने जीवन में ढेरों कीर्तिमान रचे हैं, साथ ही उन्हें विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।