Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज, मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से होगा शुरू


नई दिल्ली, । Surya Grahan 2022 Live Blog: साल 2022 का पहला सूर्य ग्रहण आज 30 अप्रैल को लगने वाला है। साल का पहला सूर्य ग्रहण धार्मिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। इसके साथ ही यह भारत में नजर नहीं आने वाला है। खगोलशास्त्रियों के अनुसार, शनिवार और रविवार की मध्यरात्रि 12 बजकर 15 मिनट से शुरू होने वाला सूर्य ग्रहण रविवार सुबह 4 बजकर 8 मिनट तक रहेगा। दक्षिण अमेरिका के दक्षिण-पश्चिमी भाग, प्रशांत महासागर, अटलांटिक और दक्षिणी ध्रुव लोग इस सूर्य ग्रहण को देख सकेंगे।

  • आंशिक सूर्यग्रहण में सूर्य को आंशिक रूप से ढक देता है चंद्रमा

     

    चंद्रमा जब सूर्य को आंशिक रूप से ढकता है तो इसे आंशिक सूर्य ग्रहण कते हैं। इस दौरान सूर्य एक अंगूठी की तरह दिखने लगता है, जिसे वलयाकार सूर्य ग्रहण कहते हैं।

  • Surya Grahan 2022: चार राशियों पर जरूर पड़ेगा इसका प्रभाव

     

    वर्ष 2022 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में यह भले ही दिखाई न दे और सूतक काल भी न हो, लेकिन राशियों पर इसका प्रभाव जरूर पड़ेगा। चार राशियों के लिए ये खास फलदायी होगा। इनमें वृषभ, कर्क, तुला और धनु राशि शामिल है।

  • सूर्य ग्रहण का महत्व

     

    हिन्दू धर्म व वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहण को बेहद अहम माना गया है। वेदों में सूर्य को जगत की आत्मा कहा गया है और सूर्य के प्रकाश के बिना इस धरती पर जीवन संभव नहीं है। इस वर्ष दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। इनमें पहला आंशिक सूर्य ग्रहण 30 अप्रैल को और दूसरा 25 अक्टूबर को घटित होगा।