पटना

सासाराम: डीएम ने किया ईभीएम, भीभी पैट वेयर हाउस का निरीक्षण


सासाराम (आससे)। डीएम धमेरन्द्र सिंह ने पुरानी जेल में बने ईभीएम व भीभी पैट वेयर हाउस का राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ निरीक्षण किया। वेयर हाउस में रखे ईभीएम व भीभी पैट का मासिक निरीक्षण किया। सभी का भौतिक सत्यापन किया गया। उन्होंने देखा की सभी सुरक्षित तरीके से रखी गयी है या नहीं निरीक्षण के दौरान कई निर्देश भी दिया।

सत्यप्रिय ने बताया की लगभग १०० ईभीएम मशीन खराब है। उसे छांट कर अलख रखा गया है। जिसे कम्पनी को भेजा जायेगा। बाकी भौतिक सत्यापन में सही है। मौके पर राकपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष सिंह, कांग्रेस के दीपक शुक्ला, कमलेश तिवारी, संजय सिंह आदि उपस्थित थे।