पटना

सासाराम: पुलिस ने बरती सख्ती, घुमने वालो को किया दंडित


सासाराम  (आससे)। लाकडाउन का पालन कराने पुलिस कर्मी और पदाधिकारी सडक पर नजर आने लगे दिन के 11 बजते ही पदाधिकारी व पुलिस कर्मी लाकडाउन का पालन कराने चौक चौराहे व बाजार मे पहुंच जा रहे है। सुबह से दिन के 11 बजे तक खरिददारी की छुट है। उसके बाद प्रशासन दुकान को बंद करा चौक चौक, चौराहो पर तैनात हो जा रहे, बिना मास्क व हेमलेट के बाईक चलाने व 11 बजे के बाद बे वजह सडक पर घूम रहे लोगो को प्रशासन दंडित भी कर रही है।

वही  अधिक यात्रीयो को बैठा कर ले जाने वाले ऑटो चालको को भी दंडित किया कई वाहनो पर जुर्माना भी लगाया गया, नो इन्ट्री मे घुसे बडे वाहनो से भी जुर्माना वसुला गया लाॅकडाउन का पालन कराने मे पुलिसकर्मी अहम भूमिका निभा रहे है कडी धुप व गर्मी के बाद भी चौक चौराहो पर मुस्तैद रहते है, दोपहर तक सडक, बाजार मे पुरी तरह से सन्नाटा पसर जाता है लोग भी घरो मे रहना मुनासिब समझ रहे है, नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह भी घुम घुम कर जायजा लेते दिखे।

उन्होने बताया की लाकडाउन का कडाई से पालन कराया जा रहा है। बिना मास्क लगाये व बिना हेमलेट लगाये बाईक चलाने वालो से जुर्माना भी वसुला गया पुलिस पुरी तरह से मुस्तैद है। बिना वजह लाकडाउन के दौरान सडक पर घुमने वालो की खैर नही, हर चौक चौराहो पर पुलिस बल को तैनात किया गया  है। लगातार घुम-घुम कर निरिक्षण भी किया जा रहा है। हर हाल मे लाकडाउन का कडाई से पालन होगा।