पटना

सासाराम: महिला हेल्प डेस्क का एसपी ने किया उद्घाटन


सासाराम (आससे)। नगर थाना में बने महिला हेल्प डेस्क का एसपी आशीष भारती ने फीता काट कर उद्घाटन किया। थाना परिसर में पहले उन्हे गार्ड आफ आनर दी गयी। उसके बाद उन्होंने इसका उद्घाटन किया इस मौके पर नगर थाना को सजाया गया था।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पहले जिले के १२ थानों में महिला हेल्प डेस्क बनाया जा रहा। उसके बाद धिरे-धिरे सभी थानों में बनाया जोयगा। आज सासाराम नगर थाने पर इसका शुभारंभ हुआ। इसके बनने से महिला व बच्चों को काफी फायदा होगा।

इस हेल्प डेस्क में महिला पुलिस पदाधिकारी प्रतिनियुक्त होगी जो महिलाओं की समस्या को सुनेगी। उसका निराकरण का प्रयास करेगी। पहले महिला व बच्चों को थाने पर आने में संकोच होता था पर इसके बनने से वे निसंकोच हो थाने पर आ अपनी बात रख सकती है। महिलाओं के लिए यह काफी फायदेमंद है।

मौके पर नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार राउत, आरपीएफ थानाध्यक्ष पिके रावत ब्रजेश सिंह, मंगल सिंह, रवि कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।