पटना

सासाराम: लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए थानाध्यक्ष ने सख्त किए तेवर


सासाराम (आससे)। घर के बाहर बेवजह घुमना पड सकता है भारी। लाॅकडाउन का कड़ाई से पालन कराने के लिए नगर थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने अपने तेवर सख्त कर दिया है। दल-बल के साथ सड़क पर उतरे और बेवजह घुमने वालो की जम कर क्लास लगायी। बिना मास्क और हेमलेट लगाये बाईक चालको और बेवजह घुमने वालो की दर्जनो बाईक को जब्त कर फाईन वसुला और बेवजह घर से बाहर घुमने नही निकलने व दूबारा पकड़े जाने पर कार्रवाई की हिदायत देने के बाद छोडा। कई को दंडित भी किया।

वहीं वाहनो पर ज्यादा सवारी ढोने वाले वाहन चालको की भी जम कर क्लास लगायी। नगर थानाध्यक्ष द्वारा बडे पैमाने मे चलाये गये अभियान के कारण सड़क पर बेवजह घुमने वालो मे अफरा तफरी मच गई और इधर-उधर भागते दिखे कूछ ही देर मे सड़क पर सन्नाटा पसर गया। लाॅकडाउन का पालन कराने को ले नगर थानाध्यक्ष शुरू से ही काफी मेहनत कर रहे है। लगातार अभियान उनके द्वारा चलाया जा रहा है। हमेशा सड़क पर ही नजर आ रहे है।

थानाध्यक्ष कामख्या नारायण सिंह ने कहा की लाॅकडाउन का कड़ाई के साथ पालन कराया जा रहा। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकले, बेवजह घर से बाहर घुमने वालो की खैर नही है। लगातार अभियान चलाया जायेगा। थानाध्यक्ष के सख्त तेवर अपनाने से आमजन काफी खुश है। उनका कहना था की कड़ाई और दंडित करने पर ही बेवजह घुमने वालो पर रोक लगेगी। थानाध्यक्ष द्वारा चलाये गये अभियान के लिए उन्हे साधुवाद दिया है।