Post Views:
1,272
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में जीत का परचम लहराने के लिए समाजवादी पार्टी जोरों शोरों से तैयरियां कर रही हैं। ऐसे में सपा ने पूर्व मंत्री एवं सुभासपा अध्यक्ष राजभर की पार्टी के साथ गठबंधन किया है। वहीं अब अखिलेश यादव 21 नवंबर को जयंत चौधरी के साथ संयुक्त प्रेस वार्ता कर सकते हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि अखिलेश जयंत चौधरी की पार्टी रालोद के साथ गठबंधन का ऐलान कर सकते हैं।





