पटना

354वां प्रकाशोत्व: वाह-वाह गोविंद सिंह, आपे गुरु चेला


नगर कीर्तन में देश-विदेश के संगतों ने लिया भाग, मुख्य समारोह आज, मुख्यमंत्री आज आयेंगे

पटना सिटी (आससे)। …वाह-वाह गोबिन्द सिंह, आपे गुरू चेला, सतनाम वाहे गुरू, बोले सो निहाल के जयघोष के साथ गायघाट बड़ी संगत गुरूद्वारा से पंच-प्यारे, पंथ के झुलते निशान साहेब, गाजे-बाजे,  शबत-कीर्त्तन मंडली के साथ गुरू गोबिंद सिंह महाराज के 354वें प्रकाशोत्व पर भव्य नगर कीर्त्तन शोभा यात्र निकली गयी।

इस मौके पर गुरू गोबिंद सिंह बालक-बालिका, गुरू नानक एकैडमी से स्कूली बच्चों के मास्क पार्स्ट, पंजाब, अमृतसर से आये पार्श्व गायक विक्की सिंह छाबड़ा करतब दिखाते कलाकार शामिल थे। इससे पहले बड़ी संगत गुरूद्वारा में चल रहे श्री गुरू ग्रंथ साहेब के अखंड पाठ की समाप्ति पर विशेष दीवान सजायी गयी जिसमें सिंह साहेब के जत्थेदार ज्ञानी रणजीत सिंह गौहर-ए-मस्किन ने गुरू का अरदास, हुक्मनामा, शस्त्र दर्शन कराकर संगत को नेहाल की साथ ही गुरू वचनों से संगत को नेहाल किया। बाद में गुरू का अटुट लंगर चखने के बाद फूलों से सजी गुरू की पालकी निकाली गयी। जो अशोक राजपथ होते हुए तख्त साहेब पहुंचकर संपन्न हो गयी।

नगर कीर्त्तन में पूर्व केन्क्तीय मंत्री सुरेन्क्त सिंह आहूवालिया, पूर्व मुख्य सचिव जे-एस-कंग, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के सरदार मनप्रित सिंह, सेवादार कल्याण समिति के संरक्षक सरदार त्रिलोक सिंह निषाद, कमेटि के सदस्यों के साथ अन्य लोग शामिल थे साथ ही तख्त साहेब में बुधवार को धुमधाम से प्रकाशोत्सव मनायी जाएगी जिसमें बिहार के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।