सकलडीहा। केन्द्र व प्रदेश सरकार के स्वच्छता अभियान को उनके ही मातहत पलीता लगाने में जुटे हर है। कस्बा के कॉलेज मार्ग पर विश्वविद्यालय की ओर से परीक्षा संचालित है। परीक्षार्थियों को जलभरॉव के कारण गंदा पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। शिकायत के बाद भी ग्राम प्रधान और कर्मचारी मौन साधे हुए है। जिसे लेकर लोगो में आक्रोश है। सकलडीहा विकास खण्ड के नागेपुर गांव सभा में मुख्य मार्ग को छोड़कर कस्बा मार्ग पर आजादी के वर्षो बाद भी सड़क के दोनों किनारे पर नाला का निर्माण नही हो पाया है। जिसके कारण बरसात के दिनों में कस्बा की मुख्य मार्ग और कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव की स्थिती उत्पन्न हो जाती है। सकलडीहा पीजी कॉलेज में पिछले एक सप्ताह से परीक्षा संचालित है। कॉलेज मार्ग पर जलभरॉव के कारण परीक्षार्थियों को काफी नारकीय स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी स्वच्छता अभियान के तहत कर्मचारी और प्रधान मौन साधे हुए है। बकरीद पर मुसलिम समुदाय को भी फजीहत झेलनी पड़ी। ग्रामीणों ने जलभरॉव की समस्या को लेकर आक्रोश जताया है। इस बाबत एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि अभियान चलाकर कॉलेज मार्ग की साफ सफाई कराया जायेगा। लापरवाही पर सम्बन्धित के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।
Related Articles
चंदौली। दूसरों के काम आना ही मेरा मकसद:अंजनी
Post Views: 493 चंदौली। पूर्व सैनिक किसानों नौजवानों के चहेता सपा नेता एवं जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह ने दो अनजान अपरचित बच्चों के लिए अपना खून देकर सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन उन्होंने अलग ही अंदाज में मनाया। अखिलेश यादव के जन्मदिन के मौके पर अंजनी सिंह बीएचयू पहुँचे बीएचयू के ही […]
चंदौली।पवन गिरी बने प्रधान संघर्ष मोर्चा के ब्लाक अध्यक्ष
Post Views: 310 चहनियां। चहनियां स्थित एक निजी विद्यालय में शुक्रवार को युवा संघर्ष मोर्चा के प्रधान संघर्ष मोर्चा की गठन किया गया। जिसमें चहनियां ब्लॉक के डयौढा के ग्राम प्रधान पवन गिरी को ब्लॉक अध्यक्ष घोषित किया गया। मुख्य अतिथि विश्व वैदिक सनातन संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने कार्यक्रम में ब्लॉक […]
चन्दौली।आरपीएफ ने यात्री जागरुकता अभियान चलाया
Post Views: 378 मुगलसराय। वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आशीष मिश्रा के दिशा-निर्देश पर रे०सु०ब० पोस्ट डी०डी०यू० के द्वारा यात्रियों के सुरक्षित एवं संरक्षित यात्रा के मद्देनजर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन प्लेटफार्मों, प्रतिक्षालय एवं ट्रेनों में यात्री जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके माध्यम से यात्रियों को टोल फ्री सहायता संपर्क संख्या-139 से अवगत कराते हुए रेल […]