News TOP STORIES उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बरेली बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी बोले- राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान करे कांग्रेस


नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्र सरकार ने पीएफआई को एक गैरकानूनी संस्था घोषित कर दिया है। साथ ही सरकार ने पीएफआई पर अगले पांच सालों की अवधि के लिए बैन लगाया है। केंद्र की ओर से लगाए गए इस प्रतिबंध में संस्था के सभी सहयोगियों और तमाम मोर्चों को गैरकानूनी घोषित किया गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने शराब कारोबारी और दिल्ली आबकारी नीति मामले के आरोपी समीर महेंद्रू को आज दिल्ली से गिरफ्तार किया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके अलावा राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह सात बजे तक 206.59 मीटर पर पहुंच गया है।

  • 12:50 PM, 28 Sep 2022

    कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन

    कांग्रेस को बड़ा झटका, भाजपा में शामिल हुए हर्ष महाजन

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन भाजपा में शामिल हो गए हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि खुशी की बात है कि हिमाचल प्रदेश के वरिष्ठ नेता जिन्होंने 45 साल तक प्रदेश की जनता की अलग-अलग पदों पर रहकर सेवा की, आज हर्ष महाजन ने निर्णय लिया है कि वे भाजपा के साथ जुड़ना चाहते हैं।

  • 12:33 PM, 28 Sep 2022

    INS सुनयना ने लिया ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस में हिस्सा

    INS सुनयना ने लिया ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस में हिस्सा

    भारतीय नौसेना ने बताया कि INS सुनयना ने 24-27 सितंबर के बीच सेशेल्स में संयुक्त समुद्री बलों (सीएमएफ) द्वारा आयोजित क्षमता निर्माण अभ्यास ऑपरेशन सदर्न रेडीनेस में भाग लिया।

  • 12:25 PM, 28 Sep 2022

    लालू यादव ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

    लालू यादव ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए किया नामांकन

    RJD प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल किया।

  • 12:20 PM, 28 Sep 2022

    PFI बैन पर कमलनाथ ने दी प्रतिक्रिया

    PFI बैन पर कमलनाथ ने दी प्रतिक्रिया

    PFI पर बैन को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने कहा कि जनता को सुरक्षा चाहिए। अगर इतने दिन से ये हो रहा था तो आप क्या कर रहे थे? ये साल भर में तो पैदा नहीं हुए। क्या सबूत अभी मिले हैं? अगर ये आतंकवादी संस्थाओं से पहले से जुड़े थे तो आप इतने साल क्या कर रहे थे।

  • राजस्थान के सियासी संकट पर बोले कमलनाथ

    राजस्थान में राजनीतिक संकट पर मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता कमलनाथ ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि मेरी अशोक गहलोत से बात हुई है। वहां पर्यवेक्षक गए थे, बैठक बुलाई गई थी। 3-4 लोगों ने अनुशासनहीनता की है, जिन्हें कारण बताओ नोटिस दिया गया है।

  •  

    सभी प्रकार की सांप्रदायिकता के खिलाफ रही है कांग्रेस- जयराम रमेश

    सभी प्रकार की सांप्रदायिकता के खिलाफ रही है कांग्रेस- जयराम रमेश

    कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने एक बयान जारी किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से सभी प्रकार की सांप्रदायिकता के खिलाफ रही है। बहुसंख्यक हो या फिर अल्पसंख्यक कोई फर्क नहीं पड़ता है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आज PFI पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

  • PFI बैन पर बोले सीएम हिमंत बिस्वा सरमा

    असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने PFI बैन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी सरकार ने पहले ही कार्रवाई शुरू कर दी है। हमने कामरूप, बक्सा और करीमगंज में PFI और CFI कार्यालयों को सील कर दिया है और PFI के अधिक सदस्यों को उठाया है, साथ ही एक घंटे के भीतर राज्य अधिसूचना जारी की गई थी।

  • 11:57 AM, 28 Sep 2022

    सीएम योगी ने किया PFI पर बैन का स्वागत

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने PFI पर प्रतिबंध का स्वागत किया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर लिखा कि यह न्यू इंडिया है। जहां आतंकवादी, अपराधी और संगठन और देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वाले व्यक्ति स्वीकार्य नहीं हैं।

  • 11:52 AM, 28 Sep 2022

    सीएम पुष्कर धामी ने की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा

    अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अंकिता के परिवार के लिए 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि की घोषणा की है।

  • स्वागत योग्य है PFI पर कार्रवाई- अजय भट्ट

    केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट ने PFI बैन पर कहा कि देश के हित में जो उचित है वही किया गया है। देश की सुरक्षा का मामला है। देश में सभी लोगों की मांग है कि अराजक तत्व कोई भी हो उनसे देश को बचाया जाए। जो भी कार्रवाई की गई है वो जनहित में की गई है। वो स्वागत योग्य है।

  • PFI बैन पर बोले राजस्थान के मंत्री प्रताप खचरियावास

    PFI बैन पर राजस्थान के मंत्री प्रताप खचरियावास ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवादी गतिविधियों को रोकने के लिए सरकार कोई कदम उठाएगी तो हम सरकार का विरोध नहीं करेंगे। लेकिन उस कदम में सच्चाई और ईमानदारी नजर आनी चाहिए। ये बैन आप पहले कर देते। इसकी डिमांड तो मैं पहले उठा चुका हूं। तो आप इतने दिन क्या कर रहे थे।

  • 11:43 AM, 28 Sep 2022

    सीएम योगी ने किया लता चौक का लोकार्पण

    सीएम योगी ने किया लता चौक का लोकार्पण

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में लता मंगेशकर चौक का लोकार्पण किया।

  • 11:38 AM, 28 Sep 2022

    कोर्ट ने तेजस्वी यादव को दिया वक्त

    आईआरसीटीसी घोटाला मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को सीबीआई की याचिका पर जवाब दाखिल करने के लिए और समय दिया है। कोर्ट ने तेजस्वी यादव को सुनवाई की अगली तारीख 18 अक्टूबर 2022 पर उसके सामने पेश होने के लिए भी कहा है।

  • 11:36 AM, 28 Sep 2022

    सुप्रीम कोर्ट में कल होगी सुनवाई

    मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को अपने कब्जे में लेने पर यूपी सरकार की कार्रवाई के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की याचिका पर कल सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने आजम खान की याचिका का जिक्र किया।

  • 11:29 AM, 28 Sep 2022

    राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान करें कांग्रेस

    कांग्रेस सांसद द्वारा RSS पर बैन की मांग पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी ने कहा कि कांग्रेस को राजस्थान में जो करना चाहिए, वो कह नहीं पा रहे हैं। ऐसी किसी भी बात के लिए जो राष्ट्रविरोधी ताकतों को मदद करने वाली हो वो खुलकर सामने आ जाते हैं। मैं यही कहूंगा कि राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान करें।

  • 11:24 AM, 28 Sep 2022

    NIA की जांच के बाद PFI पर लगया गया बैन

    PFI पर बैन को लेकर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि NIA के द्वारा जांच की जा रही थी, उसी के अनुरूप ये कार्रवाई की गई है। आने वाले समय में भी जैसे सूचनाएं मिलेंगी, उसी के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

  • 11:11 AM, 28 Sep 2022

    कर्नाटक के डीजी और आईजीपी प्रवीण सूद ने दी जानकारी

    कर्नाटक के डीजी और आईजीपी प्रवीण सूद ने दी जानकारी

    कर्नाटक के डीजी और आईजीपी प्रवीण सूद ने बताया कि भारत सरकार ने PFI और उसके अन्य सहयोगी संगठनों पर प्रतिबंध लगा दिया है। राज्य सरकार गैरकानूनी गतिविधि अधिनियम के तहत आगे की कार्रवाई करेगी। कोई विरोध नहीं हुआ है और अगर कोई ऐसा करता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अलर्ट पर है और सख्त कार्रवाई करेगी।

  • 11:04 AM, 28 Sep 2022

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू यादव को दी विदेश जाने की इजाजत

    राउज एवेन्यू कोर्ट ने RJD प्रमुख लालू यादव को इलाज के लिए विदेश जाने की इजाजत दे दी है। उन्होंने अदालत से 10 अक्टूबर से 25 अक्टूबर तक इलाज के लिए सिंगापुर जाने की अनुमति मांगी थी। वह फिलहाल IRCTC के कथित घोटाले मामले में जमानत पर बाहर हैं।

  • 11:01 AM, 28 Sep 2022

    पीएम मोदी के साथ है हर भारतवासी- अनिल विज

    हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि देश के बाहर बैठे दुश्मनों से ज्यादा यहां मौजूद दुश्मन खतरनाक हैं। PM मोदी ने PFI पर प्रतिबंध लगाकर देश को सुरक्षित रखने का काम किया है। PM मोदी द्वारा जो देश का शुद्धीकरण अभियान चलाया जा रहा है, हर भारतवासी उनके साथ है।

  • 10:55 AM, 28 Sep 2022

    12 अक्टूबर को होगी नोटबंदी के फैसले के खिलाफ सुनवाई

    सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ का कहना है कि वह 500 और 1,000 रुपये के नोटों को बंद करने के केंद्र सरकार के 2016 के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर 12 अक्टूबर को सुनवाई करेगी।

  • 10:45 AM, 28 Sep 2022

    24 घंटों के अंदर हुए दो एनकाउंटर

    24 घंटों के अंदर हुए दो एनकाउंटर

    कुलगाम एनकाउंटर पर कश्मीर के एडीजीपी विजय कुमार ने बताया कि कुलगाम जिले में 24 घंटों के अंदर 2 एनकाउंटर हुए हैं। पहले एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद का एक पाकिस्तानी आतंकवादी मारा गया था। दूसरे एनकाउंटर में जैश-ए-मोहम्मद के 2 लोकल आतंकवादी मारे गए हैं।

  • 10:35 AM, 28 Sep 2022

    PFI पर बैन लगाना केंद्र का सही निर्णय- सीएम शिंदे

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि PFI के लोग पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हैं, उनको इस देश में ऐसे नारे लगाने का अधिकार नहीं है। केंद्र सरकार ने ये अच्छा फैसला किया है। ये देश भक्तों का देश है और यहां देशद्रोही बयान कोई किसी पर नहीं कर सकता है।

  • 10:26 AM, 28 Sep 2022

    दिल्ली में PFI कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    दिल्ली में PFI कार्यालय के बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    केंद्र सरकार द्वारा 5 साल के लिए PFI और उसके सहयोगी संगठनों को गैरकानूनी घोषित करने के बाद शाहीन बाग इलाके में PFI कार्यालय के आसपास सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

  • 10:15 AM, 28 Sep 2022

    सीएम एकनाथ शिंदे ने किया फैसले का स्वागत

    महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने देश की अखंडता, संप्रभुता और कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वाले पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) पर प्रतिबंध लगाने के केंद्र सरकार के फैसले का स्वागत किया। महाराष्ट्र के सीएमओ के अनुसार, सीएम ने इस फैसले के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया है।

  • 10:13 AM, 28 Sep 2022

    टेरर फंडिंग मामले में जांच एजेंसी ने मारा छापा

    टेरर फंडिंग मामले में जांच एजेंसी ने मारा छापा

    जम्मू और कश्मीर के पुंछ जिले में टेरर फंडिंग मामले में राज्य जांच एजेंसी की छापेमारी जारी है।

  • 10:10 AM, 28 Sep 2022

    चेन्नई में PFI कार्यालय पर पुलिस बल तैनात

    चेन्नई में PFI कार्यालय पर पुलिस बल तैनात

    चेन्नई में PFI के राज्य मुख्यालय के बाहर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। आज PFI और उसके सहयोगी संगठनों पर 5 साल के लिए प्रतिबंध लगाया गया है।

  • 10:02 AM, 28 Sep 2022

    प्रवर्तन निदेशालय ने किया समीर महेंद्रू को गिरफ्तार

    प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इंडो स्पिरिट्स के मालिक और दिल्ली आबकारी नीति मामले के एक आरोपी समीर महेंद्रू को आज सुबह दिल्ली से गिरफ्तार किया है।

  • 10:00 AM, 28 Sep 2022

    मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया PFI पर बैन का स्वागत

    मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने किया PFI पर बैन का स्वागत

    ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि सरकार ने कट्टरपंथी संगठन PFI पर प्रतिबंध लगाकर अच्छा कदम उठाया है। भारत की सरजमीं कट्टरपंथी विचारधारा की सरजमीं नहीं है और न यहां ऐसी कट्टरपंथी विचारधारा पनप सकती है, जिससे मुल्क़ की एकता-अखंडता को खतरा हो।

  • 09:56 AM, 28 Sep 2022

    कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने की मांग

    कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने की मांग

    कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा कि हम RSS पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि PFI पर बैन लगाना कोई उपाय नहीं है। RSS भी पूरे देश में हिंदू साम्प्रदायिकता फैला रहा है। RSS और PFI दोनों समान हैं, इसलिए सरकार को दोनों पर प्रतिबंध लगाना चाहिए। केवल पीएफआई ही क्यों।

  • 09:53 AM, 28 Sep 2022

    COVID-19 के 3,615 नए मामले मिले

    भारत में पिछले 24 घंटों में COVID-19 के 3,615 नए मामले सामने आए और 4,972 लोग ठीक हुए। देश में सक्रिय मामले 40,979 है।

  • 09:32 AM, 28 Sep 2022

    PFI बैन पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

    PFI बैन पर बोले यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक

    PFI बैन पर यूपी के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि PFI की असामाजिक गैरकानूनी गतिविधियां लगातार जारी थी। विभिन्न जांच एजेंसियां जांच कर रही थी। जो तथ्य प्रकाश में आए हैं उन्हें देखते हुए गृह मंत्रालय ने जो निर्णय लिया है उसकी पूरे देश ने सराहना की है।

  • 09:28 AM, 28 Sep 2022

    लखीमपुर खीरी में दर्दनाक हादसा

    लखीमपुर खीरी में एक बस और ट्रक के बीच हुई सड़क दुर्घटना में 8 लोगों की मौत हो गई है और 25 से अधिक लोग घायल हैं। ADM संजय कुमार सिंह ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • 09:26 AM, 28 Sep 2022

    सीएम योगी ने लखीमपुर खीरी हादसे पर जताया दुख

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के सड़क हादसे पर दुख जताया है। सीएम योगी ने जिलाधिकारी और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने व घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं।

  • 09:16 AM, 28 Sep 2022

    PFI के कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात

    PFI के कार्यालय के बाहर पुलिस तैनात

    तमिलनाडु के कोयंबटूर में पीएफआई के जिला कार्यालय के बाहर पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। बता दें कि केंद्र सरकार ने आज पीएफआई और उसके सहयोगी संगठनों पर 5 साल के लिए बैन लगा दिया है।

  • 09:11 AM, 28 Sep 2022

    पीएम मोदी ने दी जियोर्जिया मेलोनी को बधाई

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली में आम चुनाव जीतने पर फ्रेटेली डीइटालिया पार्टी (ब्रदर्स ऑफ इटली) की अध्यक्ष जियोर्जिया मेलोनी को बधाई दी।

  • 09:09 AM, 28 Sep 2022

    भारत सरकार ने सही फैसला लिया- सीएम बसवराज बोम्मई

    PFI बैन पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि इस संगठन पर प्रतिबंध लगाने का समय आ गया था। भारत सरकार ने सही फैसला लिया है। यह सभी राष्ट्र विरोधी समूहों के लिए एक संदेश है। मैं लोगों से ऐसे संगठनों से नहीं जुड़ने का आग्रह करता हूं।

  • 09:04 AM, 28 Sep 2022

    PFI पर पाबंदी का सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्वागत

    PFI पर पाबंदी का सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने किया स्वागत

    असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने PFI पर पाबंदी को लेकर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं भारत सरकार द्वारा PFI पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का स्वागत करता हूं। सरकार यह सुनिश्चित करने के लिए दृढ़ है कि भारत के खिलाफ विभाजनकारी या विघटनकारी डिजाइन से सख्ती से निपटा जाएगा।

  • 08:23 AM, 28 Sep 2022

    खतरे के निशान पर पहुंची यमुना नदी

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। यमुना नदी का जलस्तर आज सुबह सात बजे तक 206.59 मीटर पर पहुंच गया है। बता दें कि यमुना नदी का खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

  • 08:13 AM, 28 Sep 2022

    कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र बोले

    कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने केंद्र सरकार द्वारा पीएफआई और उसके सहयोगी संगठन को 5 साल के लिए गैरकानूनी घोषित करने के फैसले पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि मैं इस फैसले का स्वागत करता हूं। केंद्र सरकार ने सांप्रदायिक पीएफआई और उसके अन्य सहयोगियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की है, जो देश में आतंकवादी कृत्यों को सहायता और बढ़ावा दे रहे थे।

  • 08:08 AM, 28 Sep 2022

    पीएम मोदी ने किया लता मंगेशकर को याद

    पीएम मोदी ने किया लता मंगेशकर को याद

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिवंगत गायिका लता मंगेशकर को उनकी जयंती पर याद किया। पीएम ने कहा कि मुझे खुशी है कि आज अयोध्या में एक चौक का नाम उनके नाम पर रखा जाएगा।

  • 08:07 AM, 28 Sep 2022

    जर्मन शेफर्ड की होगी तैनाती

    जर्मन शेफर्ड की होगी तैनाती

    नामीबिया से लाए गए चीतों को शिकारियों से बचाने के लिए मध्य प्रदेश के कुनो नेशनल पार्क में प्रशिक्षित जर्मन शेफर्ड तैनात किए जाएंगे। हरियाणा के पंचकुला में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) के राष्ट्रीय कुत्तों के प्रशिक्षित किया जा रहा है।

  • 08:02 AM, 28 Sep 2022

    राहुल गांधी ने निकाली पद यात्रा

    कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 21वें दिन की शुरूआत मलप्पुरम से की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया।

  • 08:01 AM, 28 Sep 2022

    अरूण सिंह बोले- देश की अखंडता के लिए जरुरी थी कार्रवाई

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने कहा कि राजस्थान में भी जिस प्रकार कई जिलों में दंगा हुआ, उसी समय हम कह रहे थे कि PFI का इसमें हाथ था। कर्नाटक में भी जब सिद्धारमैया कि सरकार थी, उस समय भी 23 से अधिक लोगों की हत्या हुई थी। देश को अखंड रखने के लिए इसपर(PFI) बैन जरूरी था।