News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड गोरखपुर झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना प्रयागराज बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : महाराष्ट्र फोन टैपिंग मामले में ईडी की कार्रवाई, मुंबई के पूर्व सीपी सहित कई लोगों पर पीएमएलए का मामला दर्ज


  1. नई दिल्ली, । देशभर में आज सावन के पहले दिन शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। इस बीच आज उज्जैन के महाकलेश्वर मंदिर में पुजारियों ने भस्म आरती की। देश के कई राज्यों में शिवभक्त शिवलिंग के आज दर्शन करते दिख रहे हैं। 

दूसरी ओर श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच हो रहे विरोध प्रदर्शन अब हिंसक होते जा रहे हैं। प्रदर्शनकारी अब काबू में आते नहीं दिख रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे जो बुधवार को मालदीव भाग गए थे, अब सिंगापुर भागने की तैयारी में हैं। श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, जो अब एक कार्यवाहक राष्ट्रपति हैं उन्होंने देश में आपातकाल की स्थिति घोषित कर दी है और पश्चिमी प्रांत में कर्फ्यू लगा दिया गया है। डेली मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे माले से सिंगापुर जाने वाली सिंगापुर एयरलाइंस की निर्धारित उड़ान से सिंगापुर के लिए नहीं गए हैं। राजपक्षे अपनी पत्नी इओमा राजपक्षे और दो सुरक्षा अधिकारियों के साथ आज रात सिंगापुर के लिए रवाना हो सकते हैं। मालदीव मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति के लिए एक निजी विमान पर बातचीत चल रही है।

  • 02:47 PM, 14 Jul 2022

    अवैध फोन टैपिंग में ईडी की कार्रवाई

    अवैध फोन टैपिंग में ईडी ने मुंबई के पूर्व सीपी, एनएसई के पूर्व शीर्ष अधिकारी चित्रा रामकृष्ण, रवि नारायण और अन्य के खिलाफ पीएमएलए का मामला दर्ज किया है।

  • 02:36 PM, 14 Jul 2022

    जहांगीरपुरी दंगों से संबंधित मामले में चार्जशीट दाखिल

    दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने आज दिल्ली की रोहिणी कोर्ट में जहांगीरपुरी दंगों से संबंधित मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है।

  • 02:29 PM, 14 Jul 2022

    महाराष्ट्र में बारिश कहर बरपा रही और सरकार गायब: संजय राउत

    शिवसेना नेता संजय राउत ने गुरुवार को महाराष्ट्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में कोई सरकार नहीं है क्योंकि राज्य में बारिश कहर बरपा रही है और सरकार गायब है। उन्होंने यह भी पूछा कि जब राज्य संकट में है तो राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी कहां हैं।

  • द्रौपदी मुर्मू ने गोवा में बीजेपी सांसदों से की मुलाकात

    गोवा में भाजपा और उसके सहयोगी दलों के विधायक और सांसद गुरुवार को राष्ट्रपति चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के साथ बैठक में शामिल हुए। मुर्मू राष्ट्रपति चुनाव में अपनी उम्मीदवारी के लिए सांसदों से समर्थन लेने के लिए गोवा पहुंचीं हैं।

  • 01:56 PM, 14 Jul 2022

    मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन का रास्ता साफ

    कैबिनेट बैठक के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि राज्य में बुलेट ट्रेन का रास्ता साफ हो गया है। मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन के लिए सभी मंजूरी दे दी गई है।

  • 01:50 PM, 14 Jul 2022

    पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान आया सामने

    महाराष्ट्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल के दाम घटाने के बाद उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इस फैसले से महाराष्ट्र के लोगों को काफी राहत मिलेगी।

  • नासिक में हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे खोखले

    महाराष्ट्र के नासिक में हर घर नल से जल पहुंचाने के दावे खोखले साबित हो रहे हैं। इस वादे के बावजूद बोरीचीवाडी गांव में महिलाएं नदी पार करके पानी लाने के लिए मजबूर हैं। एक महिला के अनुसार उन्हें नदी पार करके पानी लेने कुएं पर जाना पड़ता है। वे बारिश का पानी भी स्टोर करके कई दिनों तक पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं।

  • 01:26 PM, 14 Jul 2022

    महाराष्ट्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर वैट घटाया

    महाराष्ट्र सरकार ने आज कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पेट्रोल पर 5 रुपये और डीजल पर 3 रुपये प्रति लीटर मूल्य वर्धित कर (वैट) को कम कर दिया है।

  • 01:12 PM, 14 Jul 2022

    कांवड़ यात्रा के लिए रेलवे ने पेश की विशेष ट्रेन

    भारतीय रेलवे ने आज से शुरू होने वाली कावर यात्रा के भक्तों के लिए विशेष व्यवस्था की है और दो ट्रेनों के संचालन को हरिद्वार तक बढ़ा दिया है। उत्तर रेलवे अस्थायी आधार पर कोच और स्टापेज भी जोड़ेगा और पांच जोड़ी ट्रेनों के मार्गों का विस्तार करेगा।

  • 12:46 PM, 14 Jul 2022

    कोरोना संक्रमित हुए एमके स्टालिन

    तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। उन्होंने 12 जुलाई को कोविड-19 परीक्षण कराया था, जो पाजिटिव निकलने के बाद वे अस्पताल में भर्ती हैं।

  • 12:42 PM, 14 Jul 2022

    दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश के खिलाफ अवमानना मामला शुरू करने के लिए नहीं मिली सहमति

    भारत के अटार्नी जनरल केके वेणुगोपाल ने नूपुर शर्मा के खिलाफ मौखिक टिप्पणियों पर सुप्रीम कोर्ट न्यायाधीशों की आलोचना करने पर दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति एसएन ढींगरा, पूर्व अतिरिक्त एसजी अमन लेखी और वरिष्ठ अधिवक्ता केआर कुमार के खिलाफ अवमानना मामला शुरू करने के लिए अपनी सहमति नहीं दी है।

  • 12:30 PM, 14 Jul 2022

    मोहम्मद जुबैर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

    आल्ट न्यूज के सह-संस्थापक मोहम्मद जुबैर को हाथरस की अदालत में पेश होने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उनके खिलाफ 2018 में जिले में 2 मामले दर्ज किए गए थे।

  • 12:17 PM, 14 Jul 2022

    बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी एक स्टाल पर मोमोज तैयार करती दिखीं

    पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज अलग ही अंदाज में दिखीं। दार्जिलिंग में एक स्थानीय स्टाल पर सीएम मोमोज तैयार करते हुए देखी गईं।

  • गुजरात में मधुबन बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया

    गुजरात के वलसाड जिले में गंगा नदी पर बने मधुबन बांध से भारी मात्रा में पानी छोड़ा गया है। इस क्षेत्र में भारी बारिश के चलते पहले ही लोग परेशानी का सामना कर रहे हैं।

  • 11:57 AM, 14 Jul 2022

    महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे कर रहे कैबिनेट बैठक

    सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस के साथ कई अधिकारियों की मौजूदगी में महाराष्ट्र कैबिनेट की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मानसून की बारिश और सरपंच चुनाव के परिणाम पर चर्चा हो सकती है।

  • 11:41 AM, 14 Jul 2022

    अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध सिलेंडर मिला

    जम्मू-कश्मीर के अखनूर सेक्टर में एक संदिग्ध सिलेंडर मिला है। पुलिस और बम स्क्वायड मौके पर पहुंच गए हैं।

  • 11:30 AM, 14 Jul 2022

    गोटाबाया राजपक्षे को सिंगापुर लेजाने निजी विमान मालदीव पहुंचा

    श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे को सिंगापुर ले जाने के लिए निजी विमान मालदीव पहुंच गया है। वे किसी भी समय वहां से भाग सकते हैं।

  • 11:25 AM, 14 Jul 2022

    महाराष्ट्र के चंद्रपुर शहर के विभिन इलाकों में जल भराव

    महाराष्ट्र में लगातार बारिश के चलते जिले के इरई बांध से पानी छोड़े जाने के बाद चंद्रपुर शहर के विभिन्न रिहायशी इलाकों में जल भराव की समस्या हो गई है।

  • 11:21 AM, 14 Jul 2022

    सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन ईडी के सामने आज नहीं होंगी पेश

    दिल्ली के मंत्री सत्येंद्र जैन की पत्नी पूनम जैन आज निर्धारित समय के अनुसार ईडी के सामने पेश नहीं होंगी। उन्होंने पेश न होने की वजह चिकित्सा आधार को बताया है।

  • 11:09 AM, 14 Jul 2022

    श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने अभी तक कर रखा कब्जा

    श्रीलंका के प्रधानमंत्री कार्यालय में प्रवेश करने के बाद से प्रदर्शनकारी उनके परिसर पर अभी तक कब्जा करके बैठे हैं। इस बीच श्रीलंकाई सैन्यकर्मी प्रदर्शन के मद्देनजर कोलंबो में पीएम कार्यालय में प्रधानमंत्री की कुर्सी की रक्षा कर रहे हैं।

  • 11:04 AM, 14 Jul 2022

    2009 के नक्सल विरोधी अभियानों में आदिवासियों की हत्याओं की स्वतंत्र जांच की मांग खारिज

    सुप्रीम कोर्ट ने छत्तीसगढ़ में 2009 के नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान सुरक्षा बलों द्वारा आदिवासियों की हत्याओं की कथित घटनाओं की स्वतंत्र जांच की मांग करने वाली याचिका को खारिज कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता हिमांशु कुमार पर 5 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

  • 11:00 AM, 14 Jul 2022

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ करेंगे बैठक

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए आज एक वीडियो कान्फ्रेंस की अध्यक्षता करेंगे। इस बैठक में अगले 75 दिनों में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को बूस्टर डोज नि: शुल्क लगाने को लेकर भी चर्चा होगी।

  • 10:27 AM, 14 Jul 2022

    श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों की शिकायतों का समाधान करना महत्वपूर्णः गुटेरेस

    श्रीलंका में प्रदर्शनकारियों की शिकायतों का समाधान करना महत्वपूर्णः गुटेरेस

    श्रीलंका में अशांति के बीच, संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गुरुवार को कहा कि प्रदर्शनकारियों के संघर्ष और शिकायतों को दूर करना महत्वपूर्ण है। संयुक्त राष्ट्र प्रमुख ने ट्विटर पर श्रीलंका के सभी पार्टी नेताओं से शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक परिवर्तन के लिए समझौता करने का आग्रह किया।

  • 10:19 AM, 14 Jul 2022

    केरल में मिला मंकीपाक्स का संदिग्ध मामला

    केरल में मिला मंकीपाक्स का संदिग्ध मामला

    विदेश से लौटे एक व्यक्ति में मंकीपाक्स के लक्षण दिखने के बाद उसे केरल के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने गुरुवार को यहां यह जानकारी दी। मंत्री ने कहा कि उनके नमूने एकत्र किए गए हैं और परीक्षण के लिए नेशनल इंस्टीट्यूट आफ वायरोलाजी को भेजे गए हैं।

  • 10:08 AM, 14 Jul 2022

    जहांगीरपुरी दंगा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आज दाखिल करेगी चार्जशीट

    जहांगीरपुरी दंगा मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच आज चार्जशीट दाखिल करेगी। अब तक तीन मुख्य आरोपियों समेत कुल 37 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। बता दें कि पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए मोबाइल और सीसीटीवी फुटेज के साथ फेस रिकग्निशन साफ्टवेयर (एफआरएस) सिस्टम का इस्तेमाल किया था।

  • 09:56 AM, 14 Jul 2022

    गोटबाया राजपक्षे ने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया

     गोटबाया राजपक्षे ने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया

    श्रीलंका के राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे ने अभी तक अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। जानकारी के अनुसार संसद के अध्यक्ष को अभी पत्र मिलना बाकी है।

  • 09:52 AM, 14 Jul 2022

    रात जम्मू जाएंगे दलाई लामा

    रात जम्मू जाएंगे दलाई लामा

    दलाई लामा आज सुबह हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला से रवाना हुए। वह आज रात जम्मू में रुकेंगे और कल लद्दाख पहुंचेंगे।

  • 09:45 AM, 14 Jul 2022

    मुस्तफिजुर रहमान भारत में बांग्लादेश के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

    मुस्तफिजुर रहमान भारत में बांग्लादेश के अगले उच्चायुक्त नियुक्त

    बांग्लादेश सरकार ने मुस्तफिजुर रहमान को भारत में बांग्लादेश का अगला उच्चायुक्त नियुक्त किया है। मुस्तफिजुर रहमान वर्तमान में जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र कार्यालयों में बांग्लादेश के स्थायी प्रतिनिधि और स्विट्जरलैंड में राजदूत के रूप में कार्यरत हैं।

  • 09:34 AM, 14 Jul 2022

    जो बाइडन इजरायल, भारत और यूएई के नेताओं के साथ पहले I2U2 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

     जो बाइडन इजरायल, भारत और यूएई के नेताओं के साथ पहले I2U2 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

    अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन इजरायल, भारत और यूएई के नेताओं के साथ पहले I2U2 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी के अनुसार इस समूह का मुख्य फोकसवैश्विक चुनौतियों से निपटने के लिए एक साथ काम करने पर होगा। खाद्य सुरक्षा संकट और स्वच्छ ऊर्जा को आगे बढ़ाने पर भी इस सम्मेलन में चर्चा हो सकती है।

  • 09:25 AM, 14 Jul 2022

    24 घंटों में 20,139 नए कोरोना मामले सामने आए

    भारत में पिछले 24 घंटों में 20,139 नए मामले सामने आए। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इस दौरान 16,482 लोग ठीक हुए और 38 लोगों की मौत हुई। अब सक्रिय मामले भी बढ़कर 1,36,076 हो गए हैं।

  • 09:03 AM, 14 Jul 2022

    तेलंगाना में भारी बारिश के चलते शैक्षणिक संस्थानों की छुट्टियां 16 जुलाई तक बढ़ीं

    तेलंगाना में लगातार हो रही भारी बारिश और प्रतिकूल मौसम की स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थानों के लिए छुट्टियों को 14 जुलाई से बढ़ाकर 16 जुलाई करने का फैसला किया है। 18 जुलाई सोमवार से शिक्षण संस्थान फिर से खुलेंगे।

  • 09:02 AM, 14 Jul 2022

    महाराष्ट्र में एसडीआरएफ की टीम ने 15 लोगों को बचाया

    महाराष्ट्र में एसडीआरएफ की टीम ने 15 लोगों को बचाया

    महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। इस बीच भंडारा जिले के तुमसर में आज एसडीआरएफ की टीम ने 15 लोगों को बचाया। वे वहां बाढ़ जैसी स्थिति के कारण एक मंदिर में फंस गए थे

  • 08:53 AM, 14 Jul 2022

    महाकालेश्वर मंदिर में हुई भस्म आरती

    सावन के पहले दिन देशभर के शिवमंदिरों में श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ा है। मध्य प्रदेश के उज्जैन स्थित महाकालेश्वर मंदिर में आज भस्म आरती की गई।

  • 08:35 AM, 14 Jul 2022

    तेलंगाना में भद्राचलम नदी का पानी चेतावनी स्तर के पार

    तेलंगाना में तीन दिनों से लगातार हो रही भारी बारिश के कारण गोदावरी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और भद्राचलम में पानी तीसरे चेतावनी स्तर पर पहुंच गया है। इसके चलते निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

  • 08:32 AM, 14 Jul 2022

    गोटाबाया राजपक्षे अब सिंगापुर भागने की तैयारी में

     गोटाबाया राजपक्षे अब सिंगापुर भागने की तैयारी में

    श्रीलंका में आर्थिक संकट के बीच विरोध प्रदर्शनों के चलते हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। इस बीच राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे अब मालदीव से सिंगापुर जाने की तैयारी में हैं। मालदीव मीडिया के अनुसार राष्ट्रपति एक निजी विमान से सिंगापुर जाने की तैयारी में हैं।