News TOP STORIES अन्तर्राष्ट्रीय उड़ीसा उत्तर प्रदेश उत्तराखण्ड झारखंड नयी दिल्ली पंजाब पटना बंगाल बिहार मध्य प्रदेश महाराष्ट्र रांची राजस्थान राष्ट्रीय लखनऊ

Breaking News : संजय राउत ने शिवसेना संकट के लिए केंद्र सरकार को ठहराया जिम्मेदार,


नई दिल्ली,  महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोनों पक्ष चुनाव आयोग के सामने अपनी भूमिका रखेंगे। विधानसभा में दो तिहाई से ज्यादा लोग हमारे साथ हैं। हम बालासाहेब की शिवसेना हैं। यहां के स्पीकर ने हमें मान्यता दी है। इसका मतलब साफ है कि हम शिवसेना हैं बालासाहेब के विचार वाली शिवसेना हैं। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर गुरुवार (21 जुलाई) की रात को एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बता दें कि 30 साल की पीड़िता के साथ गुरुवार रात रेलवे स्टेशन प्लेटफॉर्म 8-9 पर बिजली के रखरखाव स्टाफ की झोपड़ी में बलात्कार किया गया। डीसीपी रेलवे हरेंद्र सिंह ने बताया कि सभी 4 आरोपी विद्युत विभाग में रेलवे कर्मचारी हैं और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। चुनाव आयोग ने उद्धव-शिंदे गुट को नोटिस भेजा है। चुनाव आयोग ने आठ अगस्त तक दोनों पक्षों से जवाब मांगा है। बता दें कि चुनाव आयोग ने उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे दोनों को यह साबित करने के लिए दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए कहा है कि उनके पास शिवसेना में बहुमत के सदस्य हैं या नहीं। 

  • 03:41 PM, 23 Jul 2022

    भाजपा नेताओं ने किया विरोध-प्रदर्शन

    तमिलनाडु में पार्टी नेता कराटे त्यागराजन के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने बिजली दरों में प्रस्तावित वृद्धि को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

  • 03:37 PM, 23 Jul 2022

    लखनऊ पुलिस ने मोहम्मद आदिल को किया गिरफ्तार

    लखनऊ पुलिस ने बताया कि एक अन्य युवक मोहम्मद आदिल को लुलु मॉल में नमाज पढ़ने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में मॉल प्रबंधन की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस मामले में 4 लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

  • 03:24 PM, 23 Jul 2022

    समाजवादी पार्टी ने लिखा पत्र

    समाजवादी पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव और सुभासपा प्रमुख ओपी राजभर को पत्र लिखा है। इस पत्र में लिखा है कि आपको लगता है कि आपको दूसरी जगह अधिक सम्मान मिल रहा है तो आप कहीं भी जाने के लिए स्वतंत्र हैं।

  • 03:16 PM, 23 Jul 2022

    दिल्ली हमारी पार्टी को बर्बाद करना चाहती है- संजय राउत

    संजय राउत ने कहा कि यह महाराष्ट्र के लोगों के लिए चौंकाने वाला है। बालासाहेब ठाकरे ने 56 साल पहले पार्टी बनाई थी, उनके बनाए संगठन पर सवाल खड़े हो रहे हैं। दिल्ली हमारी पार्टी को बर्बाद करना चाहती है। उद्धव ठाकरे आज शिवसेना के इकलौते नेता हैं।

  • 03:11 PM, 23 Jul 2022

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बोले

    गुजरात दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि पीएम मोदी के बाद बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले रामनाथ कोविंद को राष्ट्रपति बनाया गया और अब द्रौपदी मुर्मू चुनी गई हैं। यह उन लोगों के लिए एक जवाब है जो आदिवासी सशक्तिकरण की बात करते हैं। लेकिन वास्तव में लोगों को बांटते हैं, उसी पर राजनीति करते हैं।

  • 03:08 PM, 23 Jul 2022

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने किया कार्यकर्ता के घर भोजन

    पश्चिम बंगाल में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कोलकाता के उत्तर निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा SC मोर्चा के एक नेता के आवास पर दोपहर का भोजन किया और पार्टी के कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की।

  • 02:59 PM, 23 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी को कोर्ट में पेश किया गया

    पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को कोलकाता के बैंकशाल कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में जल्द सुनवाई शुरू होगी।

  • 02:58 PM, 23 Jul 2022

    राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने केंद्र की NDA सरकार को नो डेटा अवेलेबल सरकार बताया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कुछ डाटा भी शेयर किया है। जिसमें उन्होंने कोरोना काल में हुई आक्सीजन की कमी से मौत, किसान आंदोलन, माब लिंचिंग और पत्रकार की गिरफ्तारी जैसे कुछ मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा है।

     

  • 02:44 PM, 23 Jul 2022

    दिल्ली से हैदराबाद जा रही फ्लाइट में तेलंगाना की राज्यपाल बन गईं डाक्टर

    Telangana Governor दिल्ली से हैदराबाद जा रही एक फ्लाइट में सवार तेलंगाना की राज्यपाल डा. तमिलिसाई सुंदरराजन को डाक्टर की भूमिका में देखे जाने पर वे चर्चा का विषय बन गईं। बता दें कि वे फ्लाइट में सवार एक यात्री अचानक से बीमार हो गया जिसकी देखभाल के लिए राज्यपाल ने एक डाक्टर की भूमिका निभाई। उन्होंने अपने साथी यात्री की तबीयत बिगड़ने पर उनकी प्रारंभिक जांच की और उनकी सहायता की।

  • 02:35 PM, 23 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर बोले केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान

    केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने पश्चिम बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत को प्रेरणा देने वाले बंगाल के हालात ऐसे हैं कि युवाओं की आपत्ति पर हाईकोर्ट को तत्कालीन शिक्षा मंत्री की सीबीआई जांच के आदेश देने पड़े। उनके आवास में 21 करोड़ रुपए नकद मिले हैं, उन्हें गिरफ्तार किया गया है और वे मंत्री हैं। यह आज बंगाल की स्थिति को दर्शाता है। यह एक गंभीर मामला है।

  • 02:28 PM, 23 Jul 2022

    भारतीय सेना प्रमुख ने किया पुस्तक का विमोचन

    भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे ने आज ओलिव ग्रीन में COVID योद्धाओं के संस्मरण पुस्तक का विमोचन किया। यह सैन्य डॉक्टरों और नर्सों के अनुभवों का एक संग्रह है, जिसमें 32 कहानियां और कविताएं शामिल हैं।

  • 02:18 PM, 23 Jul 2022

    भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ने टीएलपी को प्रोग्राम को किया पूरा

    IAF अधिकारी ने बताया कि मिस्र में तैनात भारतीय वायु सेना की टुकड़ी ने वहां टैक्टिकल लीडरशिप प्रोग्राम (टीएलपी) को सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। इस अनूठे कार्यक्रम में दोनों देशों के प्रतिभागियों ने परिचालन रणनीति और सर्वोत्तम प्रथाओं के बारे में अपने ज्ञान को साझा किया है।

  • 02:14 PM, 23 Jul 2022

    भाजपा सांसद तापीर गाओ बोले- 7 मजदूरों को बचाया गया

    अरुणाचल प्रदेश से भाजपा सांसद तापीर गाओ ने कहा कि आज हमारे पुलिसकर्मी और राज्य आपदा प्रबंधन की टीम मौके पर पहुंची और 7 मजदूरों को बचाया। वे अच्छी स्थिति में नहीं हैं, क्योंकि उनके पास खाने-पीने के लिए कुछ नहीं था। अभी 2 शव तलाशी अभियान के दौरान नदी में मिले हैं।

  • 02:09 PM, 23 Jul 2022

    ममता के मंत्री की गिरफ्तारी पर भाजपा का टीएमसी पर हमला

    केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने शनिवार को पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी के मुद्दे पर एक प्रेस वार्ता की। उन्होंने कहा, कल आपने एक दृश्य देखा होगा कि ईडी ने पश्चिम बंगाल के एक मंत्री के करीबी दोस्त के घर से 21 करोड़ रुपये नगद और सोना बरामद किया है। इस व्यक्ति की वहां की मुख्यमंत्री ममता जी ने उनके अच्छे कामों की काफी बार प्रशंसा भी की है। आज हमें उस अच्छे काम का पता चला जिसका वह जिक्र कर रही थीं।

  • 02:07 PM, 23 Jul 2022

    भदभदा बांध से छोड़ा गया पानी

    मध्य प्रदेश के भोपाल में बड़ी झील के बाद भदभदा बांध से पानी छोड़ा गया है।

  • 02:06 PM, 23 Jul 2022

    साधु विजय दास की मौत पर बोले मंत्री प्रताप सिंह

    साधु विजय दास के निधन पर राजस्थान मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने कहा कि मामले में CM निश्चित रूप से आगे बढ़कर पहल करेंगे। अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करना हमारी जिम्मेदारी है। अगर ये प्रशासनिक विफलता है और हमारे विधायक ऐसा कह रहे हैं, तो हम इस पर गौर करेंगे।

  • 02:02 PM, 23 Jul 2022

    महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे बोले

    महाराष्ट्र के CM एकनाथ शिंदे ने कहा कि दोनों पक्ष चुनाव आयोग के सामने अपनी भूमिका रखेंगे। विधानसभा में दो तिहाई से ज्यादा लोग हमारे साथ हैं। हम बालासाहेब की शिवसेना हैं। यहां के स्पीकर ने हमें मान्यता दी है। इसका मतलब साफ है कि हम शिवसेना हैं बालासाहेब के विचार वाली शिवसेना हैं।

  • 02:01 PM, 23 Jul 2022

    जांच के लिए अस्पताल लाए गए पार्थ चटर्जी

    पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को ईडी अधिकारी ईएसआई जोका मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे।

  • 01:52 PM, 23 Jul 2022

    पलानीस्वामी ने द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की

    अन्नाद्रमुक नेता और तमिलनाडु के पूर्व सीएम एडप्पादी पलानीस्वामी ने आज दिल्ली में राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की।

  • 01:13 PM, 23 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा

    पश्चिम बंगाल के कैबिनेट मंत्री और राज्य के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले आज उन्हें ईडी ने एसएससी भर्ती घोटाले के सिलसिले में उनके आवास पर कई घंटों की तलाशी के बाद गिरफ्तार किया था।

  • 01:02 PM, 23 Jul 2022

    द्रौपदी मुर्मू से मिले AIADMK नेता पलानीस्वामी

    AIADMK नेता और तमिलनाडु के पूर्व सीएम पलानीस्वामी ने मनोनीत राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से दिल्ली में उनके आवास पर मुलाकात की।

  • 12:52 PM, 23 Jul 2022

    गृह मंत्री अमित शाह ने किया उद्घाटन

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गांधीनगर में पुलिस मुख्यालय सीसीटीवी नियंत्रण कक्ष का उद्घाटन किया।

  • 12:42 PM, 23 Jul 2022

    AAP सरकार की नई शराब नीति का विरोध

    दिल्ली बीजेपी नेता और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के आवास के बाहर AAP सरकार की नई शराब नीति का विरोध किया। इस दौरान पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

  • 12:35 PM, 23 Jul 2022

    1 लाख छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे- केजरीवाल

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पहले चरण में हम दिल्ली भर के 50 केंद्रों में एक वर्ष में 1 लाख छात्रों को प्रशिक्षण प्रदान करेंगे। इसके बाद इसका विस्तार किया जाएगा। 3-4 महीने के इस कोर्स में 18-35 साल के युवा दाखिला ले सकते हैं।

  • 12:26 PM, 23 Jul 2022

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का एलान

    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम उन युवाओं के लिए इंग्लिश स्पीकिंग कार्यक्रम की घोषणा कर रहे हैं, जिनके पास संचार कौशल की कमी है। दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी इस कोर्स को चलाएगी। यह किसी के व्यक्तित्व को विकसित करने में मदद करेगा और छात्र की नौकरी की संभावनाओं में भी सुधार करेगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से मुफ्त हैं। हालांकि, 950 रुपये की राशि सुरक्षा जमा के रूप में रखी जाएगी जो कोर्स के सफल समापन के बाद वापस कर दी जाएगी।

  • 12:24 PM, 23 Jul 2022

    पार्थ चरर्जी की गिरफ्तारी पर बोले ज्योतिरादित्य सिंधिया

    पश्चिम बंगाल एसएससी घोटाले पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह इस बात का सबूत है कि कैसे बंगाल में भ्रष्टाचार के लिए लोगों के पैसे की कुर्बानी दी जा रही है। लोगों को इसके बारे में पूरी तरह से पता चल जाएगा, मुझे विश्वास है।

  • 12:11 PM, 23 Jul 2022

    पार्थ चटर्जी की गिरफ्तारी पर बोले भाजपा नेता दिलीप घोष

    भाजपा नेता दिलीप घोष ने दिलीप चटर्जी की गिरफ्तारी पर कहा कि जो खुलासा हुआ है वो सामान्य है, 21 करोड़ रुपए कुछ भी नहीं है। इस दौरान बरामद दस्तावेज की और जांच होनी चाहिए और दस्तावेजों में शामिल नाम की भी जांच होनी चाहिए। ऐसे ही उनके कितने नेताओं ने करोड़ों रुपए छुपा के रखे हैं अब ED के सक्रिय होने पर सब सामने आएगा।

  • 12:05 PM, 23 Jul 2022

    साधु विजय दास की मौत की उठी CBI जांच की मांग

    साधु विजय दास की मृत्यु पर भरतपुर से भाजपा सांसद रंजीता कोहली ने कहा कि साधु लोगों के लिए लड़ रहे थे, व्यक्तिगत लाभ के लिए नहीं। मैं इसकी सीबीआई जांच की मांग करती हूं। बता दें कि अंतिम संस्कार के लिए उनके पार्थिव शरीर को यूपी के बरसाना ले जाया जा रहा है।

  • 11:47 AM, 23 Jul 2022

    हाथरस हादसे में मुआवजे का एलान

    उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में एक ट्रक की चपेट में आने से मारे गए मध्य प्रदेश के ग्वालियर के 6 कांवड़ियों को एक-एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की गई है।

  • 11:45 AM, 23 Jul 2022

    मुरादाबाद के एक व्यक्ति की स्वाइन फ्लू से मौत

    उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद के रहने वाले व्यक्ति की दिल्ली में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई है। मुरादाबाद के CMO एमसी गर्ग ने कहा हमारे जनपद में स्वाइन फ्लू पाजिटिव का एक मामला सामने आया है और संक्रमित व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। हम घर और आसपास के लोगों की निगरानी कर रहे हैं।

  • 11:40 AM, 23 Jul 2022

    ‘जज को देनी होगी दबाव वाले मामलों को प्राथमिकता’

    चीफ जस्टिस एनवी रमना ने कहा कि वर्तमान समय की न्यायपालिका के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक निर्णय के लिए मामलों को प्राथमिकता देना है। न्यायाधीश सामाजिक वास्तविकताओं से आंखें नहीं मूंद सकते। सिस्टम को टालने योग्य संघर्षों और बोझ से बचाने के लिए जज को दबाव वाले मामलों को प्राथमिकता देनी होगी।

  • 11:31 AM, 23 Jul 2022

    थोड़ी देर में होगा छात्रा का अंतिम संस्कार

    तमिलनाडु के वेप्पुर में कक्षा बारहवीं की छात्रा के पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा है।

  • 11:20 AM, 23 Jul 2022

    सात मजदूरों को लगाया गया पता

    अरुणाचल प्रदेश के कुरुंग कुमे जिले से 5 जुलाई को लापता हुए असम के 19 मजदूरों में से सात मजदूरों का पता लगा लिया गया है। सातों मजदूरों को बचाने के बाद तुरंत ही चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है। बता दें कि IAF के हेलिकाप्टर खोज और बचाव कार्यों में लगे हुए हैं।

  • 11:03 AM, 23 Jul 2022

    अफगानों ने ट्विटर पर चलाया ‘बैन तालिबान’ अभियान

    तालिबान से जुड़े कंटेंट और पेजों पर मेटा (फेसबुक) की कार्रवाई के बाद, अफगानों ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म ट्विटर पर एक हैशटैग के साथ तालिबान पर प्रतिबंध लगाने का आह्वान किया है। हैशटैग बैन तालिबान एक वैश्विक स्तर पर सनसनी बन गया है। जिसके समर्थन में अब तक हजारों से अधिक ट्वीट किए जा चुके हैं।