Latest News मध्य प्रदेश

CM शिवराज सिंह का एलान- मध्य प्रदेश में 30,000 से अधिक शहीदों के लिए युद्ध स्मारक स्थापित होंगे


भोपाल, । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज राज्य में ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ की शुरुआत की। यह कार्यक्रम देश की आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में मनाया जा रहा है। बता दें कि भारत की आजादी को 15 अगस्त 2022 में 75 वर्ष हो जाएंगे। मोदी सरकार ने यह फैसला किया है कि देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के 75 हफ्ते पहले से ही पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन होगा, जिसके जरिए देशभक्ति का संदेश दिया जाएगा।

मध्य प्रदेश में इस कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कहा कि हमे सिखाया कि हमें स्वतंत्रता दिलाने में सिर्फ कुछ लोगों का योगदान है, लेकिन कई महान नेताओं को इतिहास की पुस्तकों से बाहर रखा गया। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल पूरे होने की खुशी में प्रदेश में 30,000 से अधिक शहीदों के लिए युद्ध स्मारक स्थापित किए जाएंगे।