Latest News करियर राष्ट्रीय

HBSE : हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट कुल ही देर में, एक विषय में होने पर कंपार्टमेंट एग्जाम


हरियाणा बोर्ड से इस साल 10वीं की वार्षिक परीक्षाओं में सम्मिलित हुए करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन निर्णायक होने जा रहा है। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आज यानी मंगलवार, 16 मई 2023 को की जानी है। बोर्ड से मिली जानकारी के मुताबिक हायर सेकेंड्री के नतीजे सोमवार, 15 मई को घोषित किए जाने के बाद अब बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा मंगलवार को कर दी जाएगी। हालांकि, घोषणा कितने बजे की जाएगी, इसके लिए आधिकारिक तौर पर जानकारी साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि बारहवीं की तरह ही हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 को भी दोपहर 3 बजे के आस-पास कर सकता है। ऐसे में स्टूडेंट्स बीएसईएच की आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर नजर बनाए रखें।

16 May 2023

12 : 31 : 45 PM

Haryana HBSE 10th Result 2023 LIVE: एक विषय में होने पर कंपार्टमेंट एग्जाम

यदि कोई स्टूडेंट एक विषय में फेल होता है तो वह कंपार्टमेंट परीक्षा में सम्मिलित हो सकता है।

12 : 02 : 09 PM

Haryana Board 10th Result 2023 LIVE: अगर न दिखे परिणाम तो करें यह काम

किसी छात्र या छात्रा को यदि परिणाम सही रोल नंबर व जन्म-तिथि भरकर सबमिट करने के बाद भी नहीं दिखता है तो वे कुछ देर बाद फिर से प्रयास कर सकते हैं। कई बार परिणाम तकनीकी समस्या के चलते नहीं दिखता है।

11 : 38 : 49 AM

BSEH Haryan Clas 10 Result 2023 LIVE: एक बार में ऐसे देखें परिणाम

स्टूडेंट्स को अपना परिणाम एक बार में चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपनो रोल नंबर भकर सबमिट करने से पहले इसकी दोबारा जांच कर लेनी चाहिए। कई बार जल्दबाजी में गलत रोल नंबर दर्ज हो जाता है और परिणाम नहीं दिखता।

11 : 24 : 16 AM

HBSE 10th Result 2023 LIVE: दोपहर 3 बजे के बाद आएगा परिणाम?

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा क्या आज दोपहर 3 बजे की जाएगी? इस सम्बन्ध में बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर कोई भी अपडेट जारी नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 को दोपहर 3 बजे के बाद जारी कर सकता है।

11 : 03 : 15 AM

HBSE 10th Result 2023: 81 फीसदी से ज्यादा रहा 12वीं का रिजल्ट

हरियाणा बोर्ड 12वीं के नतीजे 15 मई को घोषित किए गए थे। इस साल कुल पास प्रतिशत 81.65 फीसदी रहा है।

10 : 22 : 59 AM

BSEH 10th Result 2023 LIVE: कम मार्क्स आएं तो करा सकते हैं पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 में यदि उम्मीद से कम मार्क्स आते हैं तो स्टूडेंट्स पुनः जांच अथवा पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकेंगे। आवेदन प्रक्रिया परिणाम घोषित होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर शुरू होगी। आवेदन के दौरान स्टूडेंट्स 800 रुपये के शुल्क का भी भुगतान करना होगा। गरीबी रेखा से नीचे (बीपीएल) परीवारों से सम्बन्धित छात्र-छात्राएं के लिए शुल्क 200 रुपये ही है।

9 : 40 : 26 AM

HBSE 10th Result 2023 LIVE: दोपहर 3 बजे आएगा परिणाम?

हरियाणा बोर्ड द्वारा सेकेंड्री रिजल्ट की घोषणा आज, 16 मई 2023 को की जानी है। समय की जानकारी बोर्ड द्वारा साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है कि कक्षा12 की तरह ही कक्षा 10 के नतीजे भी दोपहर 3 बजे के बाद जारी किए जा सकते हैं।

9 : 19 : 19 AM

Haryana Board 10th Result 2023 LIVE: बोर्ड अध्यक्ष जारी करेंगे परीक्षाफल

बारहवीं की तरह ही हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा आधिकारिक तौर पर अध्यक्ष डॉ. डी. पी. यादव द्वारा की जाएगी।

8 : 54 : 37 AM

LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: इन स्टेप में करे एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 चेक

औपचारिक ऐलान के बाद स्टूडेंट्स को अपना एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करने के लिए वेबसाइट पर विजिट करना होगा। फिर होम पेज पर ही दिए गए लेटेस्ट सेक्शन में एक्टिव किए जाने वाले बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर स्टूडेंट्स को अपने एग्जाम टाइप (रेगुलर या प्राइवेट) का चुनाव करना होगा और इसके बाद अपना रोल नंबर, जन्म-तिथि और स्क्रीन पर दिए कैप्चा कोड को भरकर सबमिट करना होगा। इसके बाद स्टूडेंट्स अपना परिणाम और विषयवार प्राप्तांक यानी मार्कशीट स्क्रीन पर देख सकेंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद सॉफ्ट कॉपी भी स्टूडेंट्स को सेव कर लेनी चाहिए।

8 : 34 : 48 AM

LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023: करीब 3 लाख स्टूडेंट्स को हरियाणा 10वीं रिजल्ट का इंतजार

बता दें कि वर्ष 2022-23 के दौरान हरियाणा राज्य में स्थित राज्य बोर्ड सम्बद्ध सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों में पंजीकृत सेकेंड्री के करीब 3 लाख स्टूडेंट्स के लिए परीक्षाओं का आयोजन किया गया था। अब नतीजों का इंतजार परीक्षा में सम्मिलित स्टूडेंट्स को है।

8 : 17 : 53 AM

LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर लिंक होगा एक्टिव

हरियाणा बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 को लेकर पहले विज्ञप्ति जारी करके परीक्षाफल से सम्बन्धित आंकड़े जारी करेगा। इसके बाद बीएसईएच 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, bseh.org.in पर एक्टिव करेगा।

8 : 08 : 18 AM

LIVE HBSE Haryana Board 10th Result 2023 Updates: दोपहर 3 बजे के बाद परिणाम संभव

हरियाणा बोर्ड की तरफ से एचबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 टाइम को लेकर कोई भी जानकारी आधिकारिक तौर पर साझा नहीं की गई है। हालांकि, सोमवार के नतीजों के पैटर्न को देखें को परिणाम दोपहर 3 बजे के बाद जारी किया जा सकता है।