Latest News अन्तर्राष्ट्रीय

Ukraine Russia War: रूस की चेतावनी, विदेश मंत्री बोले- तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो होगा न्यूक्लियर अटैक


मास्को, । यूक्रेन पर रूस के हमले का आज सातवां दिन है। रूस के हमले में यूक्रेन को बड़ा नुकसान हुआ है। राजधानी कीव में रूस के हवाई हमले में कई इमारतें जमीदोज हो गई हैं। रूस लगातार मिसाइल से हमले भी कर रहा है। इसी बीच, रूस के विदेश मंत्री ने परमाणु युद्ध की चेतावनी दी है।

रूसी मीडिया स्पुतनिक ने कहा कि विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो ये परमाणु युद्ध होगा। विदेश मंत्री ने ये भी कहा कि ये बहुत विनाशकारी युद्ध होगा।