मुंगराबादशाहपुर। थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा) गांव में शुक्रवार की रात हुई तूफानी वारिस के बीच गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से गाय की मौत हो गई। जिसकी बाजारू कीमत लगभग 60 हजार बताई जाती है। जानकारी के अनुसार मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव (जतन का पूरा)। गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय पुत्र स्व. रामचंद्र पाण्डेय पशुपालन कर डेयरी का कारोबार करते हैं। शुक्रवार की शाम वह पशुओं को चारा पानी खिला कर दरवाजे पर पेड़ के नीचे बांध दिया था। आधी रात में तूफान के साथ हुई बारिश में गिरी आकाशीय बिजली की चपेट में आने से उनकी एक गाय की झुलस जाने से मौत हो गई। आकाशीय बिजली से हुई गाय को मौत की सूचना पीड़ित ने राजकीय पशु चिकित्साधिकारी डा. शशांक के साथ ही सम्बन्धित लेखपाल को दी। पीड़ित सुरेन्द्र पाण्डेय ने मृत गाय की कीमत लगभग 60 हजार बताया है।
Related Articles
कड़ी मशक्कतके बाद चालक सहित ट्रैक्टरको बाहर निकाला
Post Views: 2,078 एनडीआरएफ टीमको बीस घंटे बाद मिली सफलता मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के नेवादा गांव में बीते सोमवार को 9 बजे के लगभग गांव का ही कल्लू उर्फ मोनू बेनबंसी पुत्र बलवंत बेनवंशी ट्रैक्टर सहीत तीस फुट गहरे कुएं में गिर पड़ा था जिससे गांव में हंगामा मच गया। सूचना पर भारी पुलिस […]
अधेड़की हत्याका पुलिसने किया पर्दाफाश
Post Views: 870 दस दिन पूर्व ददरा गांवके पास मिला था जिलाजीत जैसवारका शव मडिय़ाहूं। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के ददरा गांव के पास तालाब में 10 दिन पूर्व जिलाजीत जैसवार 50 का शव मिला था जिसकी पहचान रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव निवासी मृतक के साले राजकुमार ने की थी। बताया जाता है मृतक […]
सपा के घोषणापत्र में अखिलेश के वादे..जातिगत जनगणना से लेकर किसानों को MSP की गारंटी तक
Post Views: 2,334 नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के लिए समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपना घोषणापत्र जारी कर दिया। अखिलेश ने घोषणापत्र के जरिए जनता से कई वादें किए। किसानों को एमएसपी की गांरटी से लेकर जातिगत जनगणना तक सपा ने घोषणा पत्र के जरिए सभी लोगों को साधने की कोशिश की है। घोषणापत्र में […]


