पटना

जहानाबाद: मामूली विवाद में सेना के जवान ने पड़ोसी को मारी गोली, गंभीर हालत में पटना रफ़ेर


घटना के बाद आरोपी जवान हुआ फ़रार, खोजबीन जारी

जहानाबाद। सेना के जवान नीरू शर्मा ने शनिवार को अपने पड़ोस के संजय शर्मा को गोली मार दी। घटना में संजय के पुत्र ओमप्रकाश भी जख्मी हो गया है। दोनों को इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया गया है। घटना शनिवार को शहर के राजाबाजार के शिक्षक कॉलोनी में हुई। पुलिस के अनुसार दोनों के बीच भूमि विवाद था। पूर्व में भी दोनों ओर से परस्पर विरोधी मामला दर्ज किया गया था।

घटना में जख्मी संजय शर्मा और उसके पुत्र ओमप्रकाश के अलावा बेटी गुड़िया को भी जख्म है। इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ओमप्रकाश के बयान पर सेना का जवाननीरू सहित छह लोगों के खिलाफ़ प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी सैनिक पाली थाना क्षेत्र का मूल निवासी है। शिक्षक कॉलोनी में घर का खिड़की और निर्माण कार्य के लिए पड़ोसी संजय शर्मा के साथ विवाद चला आ रहा था।

इस बाबत थानाध्यक्ष रवि भूषण ने बताया कि दोनों के बीच पहले से भी झगड़ा चल रहा था। एक महीने पहले भी दोनों पक्ष की ओर से एक दूसरे पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आरोपी जवान फ़रार है। पुलिस मौके पर राइफ़ल की गोली का खाली खोखा बरामद किया है। संजय को आनन फ़ानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के उपरांत उसे पटना मेडिकल कॉलेज रफ़ेर कर दिया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सैनिक नीरू के नाम पर कोई लाइसेंसी शस्त्र नहीं है। आशंका है कि देसी हथियार से गोली मार कर घर से फ़रार हो गया है।