Latest News नयी दिल्ली राष्ट्रीय

हिमाचल में 23 अप्रैल को आम आदमी पार्टी का मुख्‍यमंत्री चेहरा घोषित कर सकते हैं अरविंद केजरीवाल


गगल Himachal Pradesh AAP CM Face, हिमाचल प्रदेश में आम आदमी पार्टी जल्‍द अपना मुख्‍यमंत्री चेहरा घोषित कर सकती है। 23 अप्रैल को होने जा रही आम आदमी पार्टी की रैली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के दिशा निर्देश में हिमाचल में मुख्यमंत्री के चेहरे की घोषणा हो सकती है। इसका संकेत आज आम आदमी पार्टी के पर्यवेक्षक दिशांत कपिल ने गगल के इच्छी में पत्रकारवार्ता के दौरान दिया। पार्टी के भावी उम्मीदवारों की घोषणा के बारे में पूछने पर उन्होंने बताया कि भावी उम्मीदवारों की घोषणा बहुत जल्द कर दी जाएगी। जिसकी प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा देश प्रदेश में आप की लहर चल रही है। जिसके चलते ही हिमाचल में निश्चित रूप से भारी बहुमत से आम आदमी पार्टी के प्रत्‍याशी जीतें व सरकार बनाएंगे। दिल्ली व पंजाब की तर्ज पर हिमाचल में भी ऐतिहासिक बदलाव आएंगे।