बलिया

डीएमने किया कलेक्ट्रेटका निरीक्षण

बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी अनुभाग के टेबल पर जाकर लिपिकों से उनके कार्य से सम्बंधित पूछ-ताछ भी की। दो टूक कहा कि अपने कार्यालय, यानि कलेक्ट्रेट में हर टेबल पर कामकाज एकदम ठीक रहना चाहिए। उन्होंने सबसे पहले संयुक्त कार्यालय में गयीं और वहां हर टेबल पर […]

बलिया

दुकानदारको आतंकितकर छिनैती

बलिया। रेवती थाना अंतर्गत रेवती-सहतवार मुख्य मार्ग पर बस स्टैंड के समीप मंगलवार की रात ८ बजे दुकान बंद कर घर जा रहे दुकानदार मुन्ना गुप्ता का फिल्मी स्टाइल में चार पहिया वाहन सवार बदमाशों ने दो हजार रूपये की छिनैती कर फरार हो गये। घटना से आवाक व सहमें दुकानदार द्वारा पुलिसिया लफड़े से […]

बलिया

दुष्कर्मके दो आरोपी गिरफ्तार

हल्दी (बलिया)। पुलिस अधीक्षक डा० विपिन ताडा के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी बैरिया के नेतृत्व में वाँछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में थाना पुलिस ने गत शाम रामगढ़ ढाले से दुष्कर्म के दो आरोपियों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मंगलवार की शाम को उपनिरीक्षक विरेन्द्र प्रताप […]

बलिया

दो अभियुक्तोंंको पांच-पांच वर्षका सश्रम कारावास

बलिया। जनपद में मिशन शक्ति अभियान के तहत प्रभावी पैरवी हेतु चलाये जा रहे अभियान, पैरोकारों की मासिक गोष्ठी व मॉनिटरिंग सेल के प्रभावी पर्यवेक्षण व विशेष लोक अभियोजन के प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय अपर सत्र न्यायधीश कोर्ट सं0-१० श्री ओमकार शुक्ला एच.जे.एस द्वारा पाक्सो एक्ट के अपराध में २ अभियुक्तों सुहेल शेख […]

बलिया

घरमें बहन-बेटियोंको तंग करने वालेको भेजा जेल

िबल्थरारोड (बलिया)। उभांव थाने के सब इंस्पेक्टर प्रभारी पुलिस चौकी सीयर आरके सिंह द्वारा एक शिकायती प्रार्थना पत्र की जांच में पाया कि रविंद्र प्रजापति पुत्र विजय शंकर प्रजापति २६ वर्ष अविवाहित है वह अपने घर में बहन-बेटियों से गंदी हरकतें करता है। उसके घर के आस-पास के लोगों ने उसकी हरकतों से पुलिस को […]

बलिया

खोया रुपया पुलिसने कराया वापस

बिल्थरारोड (बलिया)। पर्स से रुपये गिरने से बेखबर किरण सिंह पुत्री बृजभान सिंह निवासी खटंगी बंशीबाजार थाना सिकन्दरपुर को पुलिस चौकी प्रभारी सीयर आरके सिंह ने अपनी हिकमत अमली के कारण पता लगाकर १९०० रुपये वापस कराया। पुलिस चौकी प्रभारी आरके सिंह ने बताया कि किरण सिंह बिल्थरारोड से कुछ खरीददारी करने के बाद अपने […]

बलिया वाराणसी

बड़े बकायेदारोंको चिन्हितकर करें वसूली-डीएम

राजस्व वसूली की समीक्षा बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक कर राजस्व वसूली की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बड़े बकाएदारों को चिन्हित कर उनसे वसूली की कार्रवाई में तेजी लाई जाए। बिजली विभाग, सहकारिता, स्टाम्प, नगरपालिका की वसूली की खराब स्थिति में सुधार लाने की सख्त चेतावनी […]

बलिया वाराणसी

समयान्तर्गत हो जनशिकायतोंका निस्तारण-जिलाधिकारी

अधिकारियों संग विकास कार्यक्रमोंकी समीक्षा बलिया। जिलाधिकारी अदिति सिंह ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में समय एवं गुणवत्ता का विशेष ध्यान रहे। कोई भी शिकायत डिफाल्टर की श्रेणी में नहीं जानी चाहिए। सभी अधिकारी तीन दिन के अंदर आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित जनशिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित कराएं। कलेक्ट्रेट सभागार में सोमवार को विकास कार्यक्रमों […]

बलिया

अविस्मरणीय रहेगा जनपदवासियोंसे मिला सहयोग, प्रेम

सम्मान समारोहमें निवर्तमान जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाहीने कहा बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही के स्थानान्तरण के बाद शुक्रवार की शाम उनका सम्मान समारोह कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ। इस अवसर पर सभी कर्मियों ने भरे मन से माल्यार्पण किया और उनकी ओर से मिले स्नेह-प्रेम के प्रति आभार जताया। उनकी सहजता, सरलता, शालीनता और क्रोध पर […]

बलिया

अदिति सिंहको मिली जिलेकी कमान

बलिया। जिलाधिकारी श्री हरि प्रताप शाही का स्थानान्तरण विशेष सचिव सिंचाई विभाग के पद पर हो गया। उनके स्थान पर अदिति सिंह को जिलाधिकारी बनाया गया है। वे हापुड़ जिले की डीएम थीं। अब उन्हें बलिया की कमान सौंपी गई है। अदिति सिंह २००९ बैच की आईएएस है। यूपी के बस्ती जिले की रहने वाली […]