बेगूसराय (आससे)। शिक्षक दिवस के मौके पर टीइटी एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ गोपगुट बेगूसराय ने शिक्षक अभिनंदन समारोह आयोजित किया। स्थानीय कैंटीन चौक पर स्थित कर्मचारी संघ भवन में संपन्न इस कार्यक्रम में जिले भर के विभिन्न प्रखंडो के शिक्षक उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित गोपगुट के प्रदेश अध्यक्ष […]
पटना
दो शिक्षक को राष्ट्रीय, 18 को राजकीय पुरस्कार
(आज शिक्षा प्रतिनिधि) पटना। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी के हाथों दो शिक्षक राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से और अठारह शिक्षक राजकीय शिक्षक पुरस्कार से रविवार को यहां शिक्षा विभाग के डॉ. मदन मोहन झा स्मृति सभागार में आयोजित समारोह में पुरस्कृत हुए। राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से पुरस्कृत होने वालों में कैमूर जिले के राजकीयकृत मध्य […]
शिक्षकों के खाली पद भरे जायेंगे : शिक्षा मंत्री
(आज शिक्षा प्रतिनिधि) पटना। राज्य में स्कूली शिक्षकों के खाली पद भरे जायेंगे। शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए न्यायिक बाधाओं को दूर कर योग्य शिक्षकों की नियुक्तियां पारदर्शी तरीके से चल रही हैं। प्रधान शिक्षकों एवं प्रधानाध्यापकों का नया संवर्ग बना है। इसके लिए होने वाली परीक्षा में क्वाइलिफाई करने वाले शिक्षक प्रधान […]
बेगूसराय: शिक्षक छात्रों के प्रति ईमानदार बने तब वेतन वृद्धि की बात करें : डॉ दशरथ सिंह
बेगूसराय (आससे)। शिक्षा ही देश को विकास करा सकता है, पहले ईमानदार बनो जिन्हें ज्ञान नहीं वह शिक्षक बनकर छात्रों को ज्ञान बांट रहे हैं। इसी से आंकलन लगाया जा सकता है कि देश किस ओर जा रहा है। जितनी खुशी वेतन वृद्धि में उन्हें होती है उतनी ही खुशी के साथ छात्रों को बेहतर […]
आरएसएस की तालिबान से तुलना करने पर जगदानंद के खिलाफ परिवाद
गोपालगंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानी आरएसएस पर दिये बयान के चलते राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आरएसएस पर दिए गए उनके बयान को लेकर गोपालगंज में उनके खिलाफ परिवाद जारी किया गया है। संघ के कार्यकर्ता नीलमणि शाही ने गोपालगंज सीजीएम कोर्ट में जगदानंद सिंह के […]
सहरसा व मधेपुरा की 7 टीचर सेवा से बरखास्त
सहरसा (आससे)। सहरसा व मधेपुरा की सात शिक्षिकाओं (टीचर) को दरभंगा प्रमंडल के क्षेत्रीय शिक्षा उप निदेशक (आरडीडीई) ने बर्खास्त कर दिया है। आरडीडीई ने सीबीआई जांच, विभागीय निर्देश और जिला शिक्षा पदाधिकारी की रिपोर्ट को आधार बनाते हुए काररवाई की है। बर्खास्त शिक्षिकाओं में सहरसा जिले की राजकीय कन्या मध्य विद्यालय सहरसा में पदास्थापित […]
बिहारशरीफ: कल और परसो जिले में लगाया जायेगा एक लाख लोगों को टीका
डीएम और एसपी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से बीडीओ, सीओ एवं एसएचओ को चुनाव का माहौल तैयार कर कार्रवाई में तेजी लाने का दिया निर्देश बिहारशरीफ (आससे)। लोक शिकायत, अतिक्रमण तथा पंचायत चुनाव की तैयारी को लेकर डीएम ने पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग से बैठक की। अनुमंडल स्तर पर प्रखंडवार अतिक्रमण के मामले का निष्पादन […]
बिहारशरीफ: कुख्यात अपराधी हर्ष माफिया और गुरू माफिया चढ़ा पुलिस के हत्थे
गिरफ्तार अपराधियों की तलाश कई हत्या और अपहरण के मामले में थी पुलिस को बिहारशरीफ (आससे)। दो दिन पूर्व शिवपुरी गांधीनगर में युवक की हुई हत्या के मामले में पुलिस ने इस घटना के दो मुख्य अभियुक्त हर्ष माफिया एवं गुरू माफिया को पिस्टल के साथ गिरफ्रतार किया गया है। गिरफ्तार दोनों अपराधी के बारे […]
बिहारशरीफ: नगर निकायों के गठन के बाद जिले में बदला पंचायती राज संस्थाओं का स्वरूप
18 पंचायत का नहीं रहा अस्तित्व, 19 पंचायत समिति तथा 286 वार्ड भी हुआ नगर निकायों का हिस्सा जिला परिषद् के क्षेत्रों की संख्या में नहीं हुआ बदलाव यह रहा पूर्ववत 34 जिले में अब 249 की जगह 231 मुखिया, 342 के जगह 323 पंचायत समिति सदस्य, 3391 वार्ड पार्षद की जगह 3105 होंगे वार्ड […]
पूर्णिया बनेगा उद्योग व टूरिज्म का हब : शाहनवाज
पूर्णिया। बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार और पूर्णिया उद्योग व टूरिज्म का हब बनेगा। उद्योग मंत्री बनने के बाद शनिवार को पहली बार पूर्णिया पहुंचे शाहनवाज हुसैन का जबरदस्त स्वागत किया गया। वो सबसे पहले उद्योग विभाग के कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने स्टार्ट अप योजना के तहत युवाओं द्वारा […]











